LoP Udhayanidhi Stalin Arrested: तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई तंजावुर पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई.
LoP Udhayanidhi Stalin Arrested: तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई तंजावुर पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/thumbnails/202512303623195-200512.jpg)
LoP Udhayanidhi Stalin Arrested: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को लेकर कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी के मामले में चेन्नई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई तंजावुर पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई, जो कावेरी जल विवाद पर दिए गए उनके एक भाषण के बाद दर्ज हुई थी.
बता दें कि उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी की वजह बना उनका वह भाषण, जो उन्होंने कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में दिया था. आरोप है कि भाषण के दौरान भीड़ ने अभिनेत्री तृषा के नाम के नारे लगाए, जिस पर उदयनिधि ने कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की. इस बयान के बाद तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) और भाजपा ने कड़ा विरोध जताया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.
#WATCH | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay. Slogans directed at actor Trisha were raised at his rally yesterday. pic.twitter.com/wTM6rABo85
— ANI (@ANI) August 4, 2026
हाई कोर्ट रद्द कर चुका है अग्रिम जमानत
मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, डीएमके ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया और आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कानून का इस्तेमाल किया जा रहा है.
DMK ने दी सफाई
कल अपनी रैली में एक्ट्रेस तृषा से जुड़े नारे लगने के बाद उदयनिधि स्टालिन की आलोचना पर DMK के प्रवक्ता TKS इलांगोवन ने कहा कि मैंने उनका पूरा भाषण सुना. जैसा लोग कह रहे हैं, वैसा कुछ नहीं कहा गया. उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री की नाकामियों का जिक्र किया. उनके भाषण में कुछ भी अपमानजनक नहीं था. उन्होंने एक्ट्रेस (तृषा) का नाम तक नहीं लिया. वह सिर्फ सरकार पर निशाना साध रहे थे. इस सरकार के साथ समस्या यह है कि उन्हें तमिलनाडु के लोगों की परवाह नहीं है. DMK पर हमला करने के लिए कोई उनका इस्तेमाल कर रहा है. उनकी पार्टी सिर्फ हम पर हमला करने के लिए ही शुरू हुई थी.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें