पंजाब यूनिवर्सिटी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परीक्षा के दौरान केंद्र के अंदर की तस्वीर सामने आने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चन्नी एमए लोक प्रशासन की परीक्षा दे रहे थे। चंडीगढ़ के पूर्व मेयर और पीयू के पूर्व सीनेट-सिंडिकेट सदस
.
मौदगिल ने पीयू चांसलर, कुलपति, पंजाब के मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने परीक्षा केंद्र के अंदर तस्वीर सामने आने के मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
परीक्षा हाल में कैमरा कैसे पहुंचा, PU जवाब दें
चन्नी के परीक्षा देने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी पंजाब ने भी इस मामले को उठाया। आप के वरिष्ठ नेता नील गर्ग ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर परीक्षा केंद्र की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने चन्नी के परीक्षा देते हुए दो फोटो साझा कीं और पूछा कि हॉल के अंदर कैमरा कैसे पहुंचा।
परीक्षा हॉल में फोन और कैमरा ले जाने पर पाबंदी
नील गर्ग ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने पर पाबंदी है। ऐसे में परीक्षा हॉल के अंदर से ये तस्वीरें बाहर कैसे आईं? उन्होंने सवाल किया कि क्या आम छात्रों के लिए नियम अलग हैं और वीआईपी के लिए अलग?
भाजपा इस मामले पर चुप क्यों है?
उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि NEET और पेपर लीक के मामलों पर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा इस मामले पर चुप क्यों है। नील गर्ग ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन से स्पष्ट करने की मांग की कि परीक्षा के दौरान नियमों का पालन सभी के लिए समान रूप से किया जाता है या नहीं।

AAP के वरिष्ठ नेता नील गर्ग की एक्स पर पोस्ट।
20 अगस्त को पेपर देने पहुंचे थे चन्नी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार, 20 अगस्त को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में परीक्षा देने पहुंचे। चन्नी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं। उनका पेपर दोपहर साढ़े 12 बजे तक था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह एग्जाम हॉल से बाहर आते हुए नजर आए।
कर्मियों और स्टाफ को हॉल से बाहर रखा
इसी दौरान परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षा देते हुए चन्नी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। तस्वीरों में वह अन्य छात्रों के बीच बैठकर पेपर लिखते दिखाई दे रहे हैं। चन्नी की सुरक्षा में तैनात कर्मियों और अन्य स्टाफ को परीक्षा हॉल से बाहर रखा गया था। पेपर खत्म होने के बाद चन्नी ने परीक्षा केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत भी की।
हालांकि, परीक्षा हॉल के अंदर से उनकी फोटो और वीडियो सामने आने के बाद अब विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर परीक्षा नियमों के पालन और परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है।