छिंदवाड़ा CMHO-तहसीलदार-पटवारी सस्पेंड: जन विश्वास अभियान में CM मोहन यादव बोले- शुक्रवार को नो-मीटिंग डे, फील्ड पर जाएंगे अफसर
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा के विदोरा से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत की गई। नागरिकों की समस्या सुनते समय CM मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से CMHO डॉ नरेश गुन्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को सस्पेंड कर दिया।
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/08/07/cm-mohan-yadav-action-2026-08-07-17-50-37.jpg)
CM Mohan Yadav Action: छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान के पहले ही दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्शन मोड में नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की समस्या सुनते समय सीएम मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से सीएमएचओ डॉ नरेश गुन्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही, कई अधिकारियों-कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकने का निर्णय भी लिया है।
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा के विदोरा से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत की गई। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जो ईमानदारी से बेहतर काम करेगा। उसे प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएंगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और जरूरतों की भी पूर्ति की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अशोकनगर लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार: आटा चक्की के लिए मीटर लगाने मांगी 10000 की घूस, 5000 रुपए लेते लोकायुक्त ने ट्रैप किया
हर शुक्रवार को प्रदेश में होगा जन विश्वास कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। इसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे।
हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद करेंगे
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: इंदौर गैस हादसे का झूठा शपथ पत्र कोर्ट में पेश: SDM ने अदालत से माफी मांगी, कहा- मुआवजा और इलाज के खर्च की रिपोर्ट देने में गलती हुई
लेखक