फरीदाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेड रन मैराथन: CMO जयंत आहूजा ने पेंट-शर्ट पहन लगाई दौड़; HSACS ने कराई क्विज प्रतियोगिता - Faridabad News
फरीदाबाद10 घंटे पहले
कॉपी लिंक
फरीदाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेड रन मैराथन में दौड़ लगाते हुए सीएमओ जंयत आहूजा।
फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेड रन मैराथन और एचआईवी/एड्स जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ जयंत आहूजा ने ट्रेक पर दौड़ लगाई। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण समिति (HSACS) के मार्गदर्शन में जिला एड्स नियंत्रण संगठन (DACO), फरीदाबाद द्वारा किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. जयंत आहूजा, डॉ. राजेश श्योकंद, डॉ. मनोज बजाज, एसीपी विनोद कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक विमल खंडेलवाल और अन्य अतिथियों ने रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन के माध्यम से युवाओं ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक रहने, नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
HSACS के द्वारा इसका आयोजन किया गया
मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित
महिला वर्ग में सोनिया ने पहला, संगीता ने दूसरा और मन्नत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में केशव प्रथम, सनी शर्मा द्वितीय और लवकेश तृतीय रहे। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
एड्स, नशा मुक्ति, भेदभाव रोकने और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दीक्षा और आराध्या (के.एल. मेहता कॉलेज) प्रथम, अजय कुमार और सुधांशु (डीएवी कॉलेज) द्वितीय तथा भावना और रिया (के.एल. मेहता कॉलेज) तृतीय स्थान पर रहे।
विजेताओं को सम्मानित करते हुए
विशेषज्ञों ने युवाओं को किया जागरूक
डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि युवाओं को एड्स के बारे में सही जानकारी और समय पर जांच के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है। एसीपी विनोद कुमार ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और युवा खेल, शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों के जरिए नशा मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं विमल खंडेलवाल ने समाज की सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।
नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने, भेदभाव समाप्त करने और नशा मुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। जिला एड्स नियंत्रण संगठन ने इसे जनस्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक प्रभावी और प्रेरणादायी पहल बताया।
.
खबरें और भी हैं...
फोन पर बात करने पर प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या: फरीदाबाद में गुस्साए पति ने चुन्नी से गला घोंटा, लूटपाट दिखाने के लिए गहने गायब किए
0:48
कॉपी लिंक
शेयर
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली बॉर्डर पर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट: बदरपुर समेत सभी सीमाओं पर नाकाबंदी; दिल्ली जाने वाले वाहनों की गहन जांच जारी
0:43
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में 25 जुलाई को होगा नशा मुक्त युवा महोत्सव: डांस-म्यूजिक के जरिए देंगे संदेश, पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
0:33
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में मंत्री कृष्णपाल का कांग्रेस पर हमला: बोले-छात्रों को गुमराह कर रहा विपक्ष, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगना राजनीतिक जिद