Aug 02, 2026 10:43 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Commonwealth Games 2026: भारतीय एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अंतिम दिन भारत को मेडल नहीं मिला। हालांकि भारतीय दल ने इस बार 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य के साथ कुल 39 पदक हासिल किए।

इशरूप नरंग
Commonwealth Games 2026: भारत ने ग्लासगो में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 39 पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया। भारतीय दल ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत ने बॉक्सरों के रिकॉर्डतोड़ मेडल की बदौलत कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया। भारत ने बॉक्सिंग के अलावा एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, जूडो और पैरा स्पोर्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
भारतीय एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भी मेडल की उम्मीद में उतरे थे। लेकिन ज्यादातर एथलीट मेडल मैच के करीब नहीं पहुंच सके। रविवार को भारतीय एथलीट इशरूप नारंग महिला 78 किग्रा जूडो स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में कनाडा की कोराली गोडबाउट से 'यूको' से हार गईं और बहुत कम अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। जूडो स्पर्धा में पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में अवतार सिंह, साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से 'इप्पोन' से हारकर बाहर हो गए। यश घांघस भी कमाल नहीं दिखा सके। भारतीय साइकिलिस्ट हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट्स रेस के क्वालीफाइंग दौर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
शनिवार को भारतीय मुक्केबाजी के लिए बेहद यादगार दिन रहा। भारत ने 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते। खेल के दसवें दिन भारत 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य समेत 39 पदक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया । आस्ट्रेलिया के 61 स्वर्ण पदक हैं जबकि इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर है । भारत के पास रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन इस रिकॉर्ड पदक संख्या में और इजाफा करने का मौका होगा।
जूडो में नारंग ने ब्रॉन्ज मेडल मैच गंवाया
महिलाओं के 78 किग्रा ब्रान्ज मेडल मुकाबले में इशरूप नारंग को कनाडा की कोराली गोडबाउट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जूडो खिलाड़ी इशरूप नारंग ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स की महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के रेपेशॉज मुकाबले में कैमरून की जॉर्जिका वेस्ली जेंगुए मौने को हराकर कांस्य पदक जीतने की उम्मीद बरकरार रखी। भारत की जूडो खिलाड़ी इशरूप नारंग ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के महिला -78 किग्रा वर्ग में स्कॉटलैंड की निकोल वुड को गोल्डन स्कोर में हराकर राउंड ऑफ 16 जीत लिया और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। अवतार सिंह जूडो में पुरुषों के 100 किग्रा में माइकल से हारकर बाहर हो गए हैं। भारत के यश घांघस का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सफर पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस से हारने के बाद खत्म हो गया।
मुक्केबाजों ने किया रिंग में कमाल
मौजूदा विश्व चैम्पियन जैसमीन लंबोरिया (57 किलो) , प्रीति पवार (54 किलो), साक्षी चौधरी (51 किलो) , अरूंधति चौधरी (70 किलो) , प्रिया घंघास (60 किलो) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वजन वर्गों में स्वर्ण पदक जीते । वहीं ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।
पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किलो) और अंकुश (70 किलो) ने स्वर्ण पदक जीते जबकि 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह और 90 प्लस किलो स्पर्धा में नरेंदर बेरवाल ने रजत पदक जीता । इससे पहले भारत ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 में मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीते थे ।
जूडो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन :
जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने महिलाओं के 63 किग्रा से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का इस स्पर्धा में ऐतिहासिक अभियान जारी रखा। यह जूडो में भारत का रिकॉर्ड चौथा पदक है। भारत के इस ऐतिहासिक अभियान की अगुआई हर्ष सिंह (पुरुष 60 किग्रा) और अस्मिता डे (महिला 48 किग्रा) ने की। दोनों अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो प्रतियोगिता में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने। यामिनी मौर्य ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत के रिकॉर्ड पदक अभियान में अपना योगदान दिया।
