Corn Snacks: शाम की चाय के साथ परोसें भुट्टे से बने 5 टेस्टी स्नैक्स, हर बाइट में मिलेगा स्वाद और क्रंच का कॉम्बिनेशन

Corn Snacks: आप अगर शाम की चाय के साथ भु्ट्टे से बने स्नैक परोसना चाहते हैं तो ये अच्छा आइडिया रहेगा। जानते हैं आसानी से तैयार होने वाली स्नैक्स रेसिपी।

corn snacks recipes

स्वीट कॉर्न से तैयार होने वाले टेस्टी स्नैक्स।

  • Published: 30 Jul 2026, 04:37 PM IST
  • Last Updated: 30 Jul 2026, 04:37 PM IST

Corn Snacks Recipes: बारिश का मौसम हो या हल्की-फुल्की शाम, चाय के साथ कुछ गर्मागर्म और स्वादिष्ट खाने का मन हर किसी का करता है। अगर आप रोज़ाना समोसा, पकौड़े या बिस्कुट से अलग कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो भुट्टा यानी कॉर्न आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह स्वाद के साथ पोषण से भी भरपूर होता है और इससे कई तरह के झटपट स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं।

भुट्टे से बनने वाले स्नैक्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान और स्वादिष्ट कॉर्न स्नैक्स, जो आपकी शाम की चाय का मज़ा दोगुना कर देंगे।

कॉर्न चीज़ कटलेट
आप अगर बाहर जैसी क्रिस्पी कटलेट घर पर बनाना चाहते हैं, तो कॉर्न चीज़ कटलेट एक शानदार विकल्प है।

बनाने का तरीका
उबले हुए स्वीट कॉर्न को हल्का मैश करें। इसमें उबले आलू, कद्दूकस किया हुआ चीज़, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, नमक, काली मिर्च और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। छोटे-छोटे कटलेट बनाकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें और हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें। टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।

मसाला कॉर्न चाट
कम समय में तैयार होने वाला यह स्नैक हेल्दी और बेहद स्वादिष्ट होता है।

बनाने का तरीका
उबले हुए स्वीट कॉर्न में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, धनिया, चाट मसाला, भुना जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सेव या अनार के दाने डालकर सर्व करें।

कॉर्न पकोड़े
बारिश और चाय का सबसे स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन है कॉर्न पकोड़े।

बनाने का तरीका
स्वीट कॉर्न को हल्का दरदरा पीस लें। इसमें बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन, नमक और मसाले मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। हरी चटनी के साथ परोसें।

कॉर्न सैंडविच
बच्चों और बड़ों दोनों के लिए यह एक परफेक्ट ईवनिंग स्नैक है।

बनाने का तरीका
उबले हुए कॉर्न में शिमला मिर्च, प्याज, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, चीज़ और थोड़ा मेयोनीज़ मिलाएं। इस मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर फैलाकर दूसरी स्लाइस रखें और बटर लगाकर टोस्ट करें। गर्मागर्म सैंडविच को चाय के साथ सर्व करें।

कॉर्न टिक्की
कम तेल में बनने वाली कॉर्न टिक्की स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है।

बनाने का तरीका
उबले हुए कॉर्न, उबले आलू, ओट्स पाउडर या ब्रेड क्रम्ब्स, अदरक, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाकर मिश्रण तैयार करें। टिक्की का आकार देकर नॉन-स्टिक तवे पर हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें। इसे दही, हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Breathlessness: सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? कमजोर हार्ट समेत इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

Bhindi Masala Recipe: ढाबे जैसी भिंडी मसाला घर पर बनाएं, हर बाइट बढ़ा देगा खाने का स्वाद

Face Skin Care: चेहरे को नया निखार देंगे दादी-नानी के बताए 5 घरेलू नुस्खे, हर कोई पूछेगा ग्लो का राज़