Corona Patient: गरियाबंद जिले में एक बार फिर कोरोना मरीज(Gariaband Corona Patient)मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में कोरोना और स्वाइन फ्लू के कुल 3 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का एक मरीज और स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के दो मरीज शामिल हैं। सभी मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री सामने आने की बात कही जा रही है। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।

13 संपर्कों के सैंपल लिए

मरीजों की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग (Contact Tracing) शुरू कर दी है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए करीब 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। इन लोगों की जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण की स्थिति को लेकर तस्वीर और साफ हो सकेगी। विभाग मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों की लगातार निगरानी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Ishaan Kishan Vaibhav Sooryavanshi:  ईशान किशन ने वैभव के नेतृत्व की तारीफ की, बोले- 'फ्यूचर कैप्टन', DRS का क्रेडिट ले गया लड़का

24 से 48 घंटे में रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 13 लोगों के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट करीब 24 से 48 घंटे में आने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों में संक्रमण है या नहीं। फिलहाल गरियाबंद कोरोना मरीज (Gariaband Corona Patient) और स्वाइन फ्लू के मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: Phone Battery Saving Tips: फोन की बैटरी कुछ ही घंटों में हो जाती है खत्म? ये 4 सेटिंग तुरंत करें चेक

टेस्टिंग बढ़ने पर बढ़ सकती संख्या

इधर, जिले में फिलहाल कोरोना टेस्टिंग (Corona Testing) की संख्या ज्यादा नहीं होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में अगर जांच का दायरा बढ़ाया जाता है तो संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग सैंपल जांच और संपर्कों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति का आकलन करेगा।

verbatem

यह भी पढ़ें: Bhopal Firing: भोपाल में जमीन विवाद पर चलीं गोलियां, फॉर्च्यूनर से पहुंचे बदमाश CCTV में कैद, 11 राउंड फायरिंग के मार्क मिले

स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

कोरोना संक्रमण और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की सलाह दी है। समय पर जांच और इलाज की अपील की गई है। फिलहाल गरियाबंद कोरोना मरीज (Gariaband Corona Patient) को लेकर विभाग निगरानी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Fatehpur Mobile Network Engineer: Fatehpur में खराब Mobile Network से परेशान ग्रामीणों ने Engineer को Tower से बांधा, Video Viral