Couple Marpit Video: बस स्टैंड पर अचानक भिड़े युवक-युवती, देखते ही देखते मचा बवाल, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, देखें आप भी

Couple Marpit Video: बस स्टैंड पर अचानक भिड़े युवक-युवती, देखते ही देखते मचा बवाल, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, देखें आप भी

Couple Marpit Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 17, 2026 / 11:58 am IST

Published Date: September 17, 2026 11:58 am IST

HIGHLIGHTS

  • बस स्टैंड पर हंगामा
  • युवक-युवती के बीच जमकर मारपीट
  • प्रेम संबंध से मामला बिगड़ा

बलरामपुर: Couple Marpit Video जिले के राजपुर बस स्टैंड में देर शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक युवक और युवती आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। (Couple Marpit Video Viral) कभी युवक युवती पर हाथ उठाता नजर आया तो कभी युवती युवक को थप्पड़ मारती और बाल पकड़कर जमीन पर पटकती दिखाई दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

Couple Marpit Video बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और दोनों कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि, शाम को दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि विवाद मारपीट तक पहुंच गया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बस स्टैंड में दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट चलती रही। मौके पर मौजूद लोग दोनों को समझाने और विवाद शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआती तौर पर दोनों को अलग करना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को पकड़कर पैदल थाने ले जाने लगी। इसी दौरान युवती भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गई और रास्ते में फिर युवक के साथ मारपीट करती नजर आई। मामले में मारपीट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक मुस्लिम समुदाय से और युवती हिंदू समुदाय से है। हालांकि, पुलिस जांच में विवाद की वास्तविक वजह क्या सामने आती है, यह स्पष्ट होना बाकी है।

Balrampur Viral Video:

Join Our Whatsapp Group

▶️सरेराह युवक-युवती के बीच जमकर मारपीट

▶️लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों#ChhattisgarhNews #Balrampur #ViralVideo pic.twitter.com/XX9vg86gAy

— IBC24 News (@IBC24News) September 17, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला 
  • UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर 
  • IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी? 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  मामला कहाँ हुआ?

उत्तर:  राजपुर बस स्टैंड पर।

प्रश्न 2:  युवक-युवती का रिश्ता क्या था?

उत्तर:  दोनों प्रेम संबंध में थे और कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

प्रश्न 3:  पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

उत्तर:  युवक को पकड़कर थाने ले जाया गया, युवती ने रास्ते में फिर मारपीट की।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।