• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ballia
  • Ballia Ex CRPF Jawan Murder Case | Family Refuses Cremation Over Justice

पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में पूर्व सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को मऊ से शव घर पहुंचने के बाद से ही परिवार कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुआ।

मृतक की बड़ी बेटी कृतिका सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक आरोपी के घर पर बुलडोजर नहीं चलेगा, तब तक वह पिता का अंतिम संस्कार नहीं करेगी। परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग की है।

इसके पूर्व शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कृतिका ने एसपी ओमवीर सिंह को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार रात रामकरण सिंह उनके परिवार के लोगों को गाली दे रहा था। इसका विरोध करने उनके चाचा मंजेश सिंह पहुंचे तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाचा को बचाने पहुंची कृतिका के साथ भी आरोपी द्वारा अभद्रता करने और कपड़े खींचने का आरोप लगाया गया है।

तीन तस्वीरें देखें

बड़ी बेटी कृतिका सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी बेटी कृतिका सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घर पर परिजन और रिश्तेदारों की भीड़ लगी है।

घर पर परिजन और रिश्तेदारों की भीड़ लगी है।

इसी डेयरी फार्म हत्याकांड हुआ था।

इसी डेयरी फार्म हत्याकांड हुआ था।

कृतिका के मुताबिक, इसी दौरान उसके पिता अमरेश बहादुर सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। अंधेरा होने के कारण वह और उसकी बहन रितिका चीखती-चिल्लाती रहीं। उनकी आंखों के सामने ही पिता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। हमले में चाचा मंजेश सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए।

दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मऊ रेफर कर दिया गया। मऊ में इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई। वहीं, मंजेश सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है।

बेटी की मांग- आरोपी का एनकाउंटर हो

पिता की मौत से आक्रोशित कृतिका ने पुलिस अधिकारियों के सामने आरोपी को अपराधी प्रवृत्ति का बताते हुए उसके खिलाफ एनकाउंटर जैसी कार्रवाई की मांग की। उसने कहा कि पिता की हत्या उसकी आंखों के सामने हुई है और परिवार को न्याय मिलने तक वह पीछे नहीं हटेगी।

मृतक की पत्नी कंचन सिंह ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग करते हुए बताया कि अमरेश परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। पति की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

एसपी ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

परिवार की मांग पर एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहकर जितना संभव होगा, परिवार की मदद करेगी। उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए एसडीएम से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जब एसपी ने उन्हें उनके पिता की मृत्यु की सूचना दी तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

बेटियां बोलीं- पिता की लाश के साथ आत्मदाह कर लेंगे:बलिया में पूर्व CRPF जवान की पत्नी बोली- खून के बदले खून चाहिए, योगी जी बुलडोजर चलवाएं

पूर्व CRPF जवान की हत्या, अंतड़ियां बाहर आईं:बलिया में हमलावरों ने गिराकर पीटा, चाकू से गोदा; भाई पर भी जानलेवा हमला

.