IPL 2027 से पहले CSK द्वारा जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद एमएस धोनी का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो उन्होंने जहीर खान को लेकर दिया था.
IPL 2027 से पहले CSK द्वारा जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद एमएस धोनी का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो उन्होंने जहीर खान को लेकर दिया था.
![]()
Roshni Singh
21 Sep 2026
22:51 IST
एडिट
21 Sep 2026
23:35 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/21/zaheer-khan-ms-dhoni-2026-09-21-22-31-00.jpg)
Zaheer Khan and MS Dhoni
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार, 22 सितंबर को भारत के पूर्व महान तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया. जहीर के CSK के हेड कोच बनते ही सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक 14 साल पुराना बयान तेजी से वायरल हो रहा है. जब धोनी ने साल 2012 में जहीर खान की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से की थी. जहीर के मुख्य कोच बनते ही फैंस इस बयान को शेयर कर कह रहे हैं कि धोनी हमेशा से जहीर की काबिलियत को अच्छी तरह जानते थे.
2011 वनडे वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मैच विनर में से एक थे जहीर खान
2011 वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच-विनर्स में से एक जहीर खान का वर्ल्ड कप इतिहास बेहद बेमिसाल रहा है. वह भारत के सबसे सफल “बिग-मैच विनर” गेंदबाजों में गिने जाते हैं. जहीर ने अपने करियर में तीन वनडे वर्ल्ड कप (2003, 2007 और 2011) खेले और एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह इन तीनों ही टूर्नामेंट्स में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
धोनी ने जहीर खान को लेकर दिया था बड़ा बयान
2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद साल 2012 में भारतीय टीम के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जहीर खान की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए एक ऐतिहासिक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जहीर खान गेंदबाजी विभाग में सचिन तेंदुलकर हैं.
धोनी ने जहीर खान को लेकर कहा था, “अगर आप जहीर खान के प्रदर्शन को देखें, तो उन्हें भी उतनी ही बराबरी की इज्जत मिलनी चाहिए जितनी सचिन तेंदुलकर को मिलती है. जब बात गेंदबाजी विभाग की आती है, तो वह हमारे लिए सचिन तेंदुलकर की तरह हैं.” धोनी का यह बयान दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट और टीम इंडिया की जीत में वह जहीर खान की भूमिका को कितना बड़ा और महत्वपूर्ण मानते थे.
Back in 2012, MS Dhoni famously stated: “Zaheer is the Sachin Tendulkar of the Indian bowling attack. He has been the leader of the Indian bowling unit for a number of years now”.
- After 14 years, they are finally back working together and this time uniting forces for the CSK! pic.twitter.com/90GcWOO8X3
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 21, 2026
2011 वर्ल्ड कप की यादें हुईं ताजा
धोनी के इस बयान के वायरल होते ही फैंस की साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप की यादें ताजा हो गई हैं. उस वर्ल्ड कप में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत को चैंपियन बनाने में जहीर खान ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी. जहीर उस टूर्नामेंट में 21 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. जब भी टीम इंडिया को विकेट की जरूरत होती थी, कप्तान धोनी गेंद जहीर खान के हाथों में थमा देते थे.
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 21, 2026
आईपीएल 2027 में अब दोनों की नई जुगलबंदी
अब 14 साल बाद, इतिहास खुद को एक नए रूप में दोहराने जा रहा है. आईपीएल 2027 के आगामी सीजन में जब जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के रूप में डगआउट में बैठेंगे, तो मैदान पर या मेंटॉर की भूमिका में उनके साथ एक बार फिर एमएस धोनी नजर आ सकते हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जहीर खान को सीएसके का हेड कोच बनाने के पीछे भी धोनी की इसी पुरानी और अटूट समझ का बड़ा हाथ है. इन दोनों दिग्गजों का एक साथ आना CSK को छठी बार चैंपियन बनाने का नया रास्ता तैयार करेगा.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 21, 2026
यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह सजने वाली है क्रिकेट की महफिल! भारत-जापान T20I मैच को टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें