MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में ऐलान किया कि उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का फैसला कर लिया है. पिछले 18 साल से फ्लेमिंग सुपर किंग्स फैमिली का हिस्सा थे लेकिन अब उनका यह सफर खत्म हो गया है. फ्लेमिंग के हेड कोच पद से हटने के बाद सभी की नजर इस बात पर है कि CSK टीम का अगला ‘गुरु’ कौन होगा. एमएस धोनी को अब एक नई जिम्मेदारी मिल गई है. उनका नया हेड कोच चुनने में अहम किरदार रहने वाला है.

एमएस धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी CSK में आगे जाकर अहम किरदार निभा सकते हैं लेकिन अभी यह पता नहीं है कि उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच खेला है या नहीं. बताया जा रहा है कि CSK की नजर किसी भारतीय कोच पर हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी अभी यूनाइटेड किंगडम में हैं और वो नया कोच ढूंढने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. बहुत ज्यादा संभावना है कि वह ‘द हंड्रेड’ के दौरान इस सिलसिले में कुछ लोगों से मिलें. धोनी यहां से CSK की फ्यूचर प्लानिंग शुरू कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

🚨 CSK COACH UPDATE ⚠️

MS Dhoni is currently in the UK is expected to be involved in the process & there is a strong likelihood he will meet a few alongside The Hundred. [Express Sports] pic.twitter.com/UjZlBQRkc6

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 13, 2026

ये भी पढ़ें:- T20I वाला टाइम भूल जाइए… बदल गया ENG vs IND पहले वनडे का समय, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई पर क्या बोले CSK के CEO?

स्टीफन फ्लेमिंग का CSK को अलविदा कहना कई फैंस को हैरान कर गया. चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फ्लेमिंग की CSK की विदाई पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारे (मैनेजमेंट और स्टीफन फ्लेमिंग) बीच बातचीत हुई थी और हमने इस सीजन के बारे में बात की. इसके बाद हमने साथ मिलकर फैसला किया कि अलग हो जाना चाहिए.’

---विज्ञापन---

नए कोच की तलाश में CSK!

काशी विश्वनाथन ने यह भी बताया कि जल्द ही मैनेजमेंट CSK के नए हेड कोच की तलाश शुरू करेगी. उन्होंने कहा, ‘हमने यह प्रक्रिया अभी पूरी की है और अब हम नए विकल्पों की तलाश शुरू करेंगे. हमने अभी तक कोई एक नाम नहीं सोचा है.’

ये भी पढ़ें:- ‘कोई डर नहीं…’, रोहित-विराट को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी की चेतावनी, ODI में भी होगा T20I सीरीज जैसा हाल!

---विज्ञापन---