विज्ञापन

सार

Ashadhi Ekadashi Special Trains: आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर वारकरियों की सुविधा के लिए CSMT से मिरज के बीच 2 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 25 और 26 जुलाई को पंढरपुर स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा।

central railway announces special trains from csmt to miraj for pandharpur warkaris

इंडियन रेलवे (सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Central Railway Announces Special Trains: आषाढ़ी एकादशी मेले में जाने वाले वारकरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने मुंबई CSMT से मिरज के लिए दो अतिरिक्त आषाढ़ी वन-वे विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये विशेष ट्रेनें 25 और 26 जुलाई को रवाना होंगी, जो दादर, ठाणे, कल्याण, पुणे और कुर्डुवाड़ी होते हुए पंढरपुर स्टेशन पर भी रुकेंगी।

इन ट्रेनों में 1 एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर और 8 स्लीपर समेत कुल 18 कोच होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण 23 जुलाई से सभी टिकट काउंटरों, IRCTC वेबसाइट और RailOne ऐप पर शुरू होगा।

25 और 26 जुलाई को वन-वे स्पेशल

मध्य रेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए ये विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को पंढरपुर तक पहुंचने में आसानी हो। ट्रेन संख्या 01183 CSMT-मिरज वन-वे विशेष 25 जुलाई 2026 को दोपहर 3.20 बजे CSMT से चलकर 26 जुलाई को सुबह 3.30 बजे मिरज पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01181 CSMT-मिरज वन-वे विशेष 26 जुलाई 2026 को रात 12.25 बजे CSMT से चलकर 26 जुलाई को सुबह 11.25 बजे मिरज पहुंचेगी।

सम्बंधित ख़बरें

कहा होंगे स्टॉपेज

दोनों ट्रेनें दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्डुवाड़ी और पंढरपुर स्टेशनों पर रुकेंगी। ट्रेन की संरचना में 1 एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर, 8 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण

आरक्षण 23 जुलाई से शुरू

इन विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग 23 जुलाई 2026 से शुरू होगी। यात्री टिकट सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों, IRCTC वेबसाइट http://www.irctc.co.in और RailOne ऐप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे भीड़ से बचने के लिए पहले से टिकट बुक कर लें। ट्रेनों के विस्तृत ठहराव समय के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट या NTES ऐप पर जानकारी देखी जा सकती है। मध्य रेल ने कहा है कि आषाढ़ी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Follow Navbharatlive whatsapp