Updated On: Aug 07, 2026 | 03:58 PM IST

विज्ञापन

सार

Mumbai CSMT Wi-Fi Cyber Fraud 2026: सीएसएमटी के फ्री वाई-फाई से मोबाइल हैक कर फर्जी RTO चालान APK भेजा। बैंक GM के खाते से 28 मिनट में 4.27 लाख रुपये साफ।

Mumbai CSMT Wi-Fi Cyber Fraud

मुंबई का सीएसएमटी स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)

विस्तार

Mumbai CSMT Wi-Fi Cyber Fraud Case: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर उपलब्ध ‘फ्री वाई-फाई’ सेवा का इस्तेमाल करना एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी को बेहद भारी पड़ गया।

सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क से मोबाइल कनेक्ट होते ही साइबर अपराधियों ने फोन हैक कर लिया और फर्जी आरटीओ चालान (RTO Challan) के नाम पर एक खतरनाक APK फाइल भेजकर बैंक ऑफ बड़ौदा के जनरल मैनेजर (GM) के खाते से 4.27 लाख की चपत लगा दी। इस हाई-टेक साइबर क्राइम के सामने आने के बाद दक्षिण मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

फ्री Wi-Fi से मोबाइल हैक, कॉन्टैक्ट्स को भेजी फर्जी APK फाइल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वडाला निवासी 56 वर्षीय गोबिंदा बिस्वास बैंक ऑफ बड़ौदा की फोर्ट शाखा में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। गत 18 जुलाई को उनका पर्सनल सेक्रेटरी नारायण स्वामी किसी काम से CSMT रेलवे स्टेशन पर मौजूद था, जहां उसने रेलवे के फ्री वाई-फाई से अपना मोबाइल कनेक्ट किया।

सम्बंधित ख़बरें

आरोप है कि इसी दौरान घात लगाए साइबर हैकर्स ने सेक्रेटरी के फोन में सुरक्षा सेंधमारी कर उसे हैक कर लिया। इसके बाद हैकर्स ने सेक्रेटरी की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को ‘RTO Challan’ के नाम से एक घातक APK फाइल मैसेज में भेजनी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- शिवसेना पार्टी सिंबल और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली दौरे का क्या मतलब, रिपोर्ट

28 मिनट में 5 ट्रांजैक्शन, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 4.27 लाख

जब यह संदेश बैंक जीएम गोबिंदा बिस्वास के पास पहुंचा, तो उन्होंने इसे असली सरकारी चालान समझकर अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल कर लिया। फाइल इंस्टॉल होते ही उनका फोन भी साइबर अपराधियों के नियंत्रण में आ गया।

21 जुलाई को फोन में अजीब हरकतें देखकर उन्होंने ऐप तो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 3 अगस्त को क्रेडिट कार्ड का बिल आने पर उनके होश उड़ गए। 21 जुलाई को महज 28 मिनट के भीतर उनके क्रेडिट कार्ड से पांच अनधिकृत ट्रांजैक्शन करके 4,27,264 रुपए निकाल लिए गए थे।

एमआरए मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज, जांच जारी

असामान्य लेनदेन दिखने पर बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग ने एहतियातन कार्ड को ब्लॉक कर दिया था। पीड़ित अधिकारी ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (Cyber Crime Portal) पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 4 अगस्त को एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। पुलिस अब इस बात की फॉरेंसिक जांच कर रही है कि पब्लिक वाई-फाई के जरिए यह डेटा हैकिंग कैसे अंजाम दी गई।

Follow Navbharatlive whatsapp