कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में त्रिपुरा की अस्मिता डे ने जूडो 48 किग्रा.वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. अस्मिता डे त्रिपुरा के बेलोनिया की निवासी हैं. वो जूडो खिलाड़ी बनने से पहले एथलीट थी. वो 800 मीटर में दौड़ चुकी थीं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में त्रिपुरा की अस्मिता डे ने जूडो 48 किग्रा.वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. अस्मिता डे त्रिपुरा के बेलोनिया की निवासी हैं. वो जूडो खिलाड़ी बनने से पहले एथलीट थी. वो 800 मीटर में दौड़ चुकी थीं.

author-image

New Update

smita dey

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने इतिहास रच दिया है. अस्मिता डे ने 48 किग्रा.वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है. फाइनल में उन्होंने कनाडा की खिलाड़ी को मात दी है. उन्होंने सडन डेथ में जीत दर्ज की. ये जीत इसलिए काफी बड़ी है, क्योंकि भारत को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक मिला है. 

अस्मिता डे ने ऐसे जीता CWG 2026 में गोल्ड

अस्मिता ने क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की ईवा इविंग (Eva Ewing) को इप्पोन से हराया. इसके बाद सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की समर शॉ को युको (1-0) से हराया. अस्मिता ने फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को गोल्डन स्कोर में हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. इस जीत के साथ अस्मिता डे कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं.

Indian Judo athlete Harsh Singh bags the Gold medal in women's 60 kg category at the 2026 Commonwealth Games in Glasgow, Scotland. pic.twitter.com/3Rh8EMPsDq

— ANI (@ANI) July 31, 2026

अस्मिता डे पहले एथलीट रह चुकी हैं 

अस्मिता डे त्रिपुरा के बेलोनिया की निवासी हैं. वो जूडो खिलाड़ी बनने से पहले एथलीट थी. वो 800 मीटर में दौड़ चुकी थीं. इसमें डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के दौरान उनकी जूडो में दिलचस्पी जागी. उन्होंने इस खेल को अपना लिया. उन्होंने भोपाल के SAI रीजनल सेंटर में कोच यशपाल सोलंकी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग हासिल की. वे टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) डेवलपमेंट ग्रुप का भाग हैं. 

#WATCH | Glasgow | Indian Athlete Asmita Dey says, “I am really happy to win this medal; This medal was very important for me, my state and my country… I dedicate it to my coach… My father, who passed away in December 2025, had supported me a lot, but I felt that everything was… https://t.co/G3YPdDXuUvpic.twitter.com/KzJjcP9BQm

— ANI (@ANI) July 31, 2026

अस्मिता डे की जीत का सफर 

अस्मिता डे इससे पहले 2025 में मोरक्को में हुए कैसाब्लांका अफ्रीकन ओपन में गोल्ड मेडल हासिल किया. 2023 जूनियर एशिया कप में मकाऊ में आयोजित हुआ था. उन्होंने गोल्ड हासिल किया था. 2023 में एशियन ओपन में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कई गोल्ड मेडल मिले हैं. अस्मिता जूनियर नेशनल चैंपियन भी  रही हैं.

भारतीय एथलीट अस्मिता डे कहती हैं, 'यह मेडल जीतकर मैं बहुत खुश हूं; यह मेडल मेरे, मेरे राज्य और मेरे देश के लिए बहुत जरूरी था... मैं इसे अपने कोच को समर्पित करती हूं... मेरे पिता, जिनका दिसंबर 2025 में निधन हो गया था, ने मुझे बहुत सपोर्ट किया था, लेकिन उनके गुजरने के बाद मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है.. लेकिन 2 महीने बाद एशियन गेम्स के ट्रायल्स हुए, जिसमें मैं नेशनल लेवल पर पहले स्थान पर रही...'

सचमुच शानदार प्रदर्शन

PM नरेंद्र मोदी ने CWG 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट किया, "सचमुच शानदार प्रदर्शन! जूडो महिला 48kg फाइनल में गोल्ड जीतने पर अस्मिता डे पर गर्व है! यह प्रदर्शन हमेशा याद रखा जाएगा और जूडो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगा. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं."

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: कब हुई दलीप ट्रॉफी की शुरुआत? किसके नाम पर और क्यों रखा गया ये नाम, इतिहास सहित जानें सब-कुछ

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें