CWG 2026 Day 10 Highlights: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत के लिए मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल की बरसात हो रही है.

CWG 2026 Day 10 Highlights: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत के लिए मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल की बरसात हो रही है.

author-image

Roshni Singh

01 Aug 2026

16:56 IST

एडिट

02 Aug 2026

00:21 IST

New Update

india dominates boxing creates history with 4 gold and 2 silver Medals in commonwealth games 2026

india dominates boxing creates history with 4 gold and 2 silver Medals in commonwealth games 2026 Photograph: (X/India_AllSports)

CWG 2026 Day 10 Highlights: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज 1 अगस्त को भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचा है. आज बॉक्सिंग में भारत के 10 खिलाड़ी फाइनल में उतर थे और सभी ने मेडल अपने नाम किया. भारत ने मुक्केबाजी में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीता.  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को अब तक 38 मेडल मिल चुका है, जिसमें 13 गोल्ड और 17 सिल्वर मेडल शामिल है. जबकि 8 ब्रॉन्ज मेडल मिला है. 

  • Aug 02, 2026 00:21 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: भारत को मुक्केबाजी में मिला 10वां मेडल

    भारतीय मुक्केबाज नरेंदर को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है. भारत के मुक्केबाजी में 10 मेडल मिल चुका है.  नरेंद्र को पुरुष 90+ किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस ने सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया. 

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 23:32 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: भारत को मुक्केबाजी में मिला 7वां गोल्ड मेडल

    भारत को 7वां गोल्ड मेडल मिल चुका है. भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 80 किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को खंडित फैसले में 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक को अपने नाम किया है. इस इवेंट में भारत को 9वां मेडल मिला है.

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 23:14 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: सचिन सिवाच ने भारत को दिलाया छठां गोल्ड मेडल

    भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते हुए 6 गोल्ड मेडल और 2 सिल्वर मेडल को अपने नाम किया है. सचिन सिवाच ने मुक्केबाजी में भारत के लिअ छठां गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक को अपने नाम किया. 

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 22:49 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: गोल्ड मेडल से चूकीं लवलीना बोरगोहेन

    मुक्केबाजी में भारत छठां गोल्ड मेडल से चूक गया है. लवलीना बोरगोहेन को महिला 75 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है. लवलीना को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने अब तक मुक्केबाजी में 5 गोल्ड मेडल और 2 सिल्वर मेडल को अपने नाम किया है.

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 22:07 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड मेडल

    भारत को बॉकिंग्स में आज 7वां मेडल मिल गया है. अरुंधति चौधरी ने गोल्ड को अपने नाम किया है. अरुंधति को महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की चेंटेले रीड को 5-0 से हराया

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 21:52 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: मुक्केबाजी में भारत ने जीता चौथा स्वर्ण पदक

    भारत के लिए मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल की बरसात हो रही है. मुक्केबाज प्रिया ने भारत को आज चौथा गोल्ड मेडल दिलाया है. प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया ह. प्रिया पहला राउंड हार गईं थीं, लेकिन अगले दो राउंड में उन्होंने दमदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता.  

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 21:16 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: साक्षी चौधरी ने जीता गोल्ड मेडल

    भारत को बॉक्सिंग में तीसरा गोल्ड मेडल मिल गया है. साक्षी चौधरी ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया है. उन्होंने महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को हराया स्वर्ण मेडल को अपने नाम किया. भारत को आज अब तक बॉक्सिंग में 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिल चुका है. 

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 21:12 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: जूडोका उन्नति शर्मा ब्रॉन्ज मेडल

    भारत को जूडो में ब्रॉन्ज मेडल मिला है. जूडोका उन्नति शर्मा ने महिला 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है. उन्नति ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की स्काई कोनोस्टर को हराया.

  • Aug 01, 2026 21:05 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: साक्षी चौधरी का फाइनल मैच शुरू

    भारतीय महिला बॉक्सर साक्षी चौधरी का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है. साक्षी महिला 51 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में उतरी हैं. साक्षी के सामने इंग्लैंड की रुबी व्हाइट हैं. साक्षी ने पहला राउंड अपने नाम कर लिया है. 

  • Aug 01, 2026 19:05 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: लॉन बॉल में निराशा लगी हाथ

    लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भारत के हाथ निराशा लगी है. नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की भारतीय जोड़ी का सफर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में पुरुषों की पेयर्स स्पर्धा के सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड के निक ब्रेट और जेमी वॉकर के खिलाफ टाई-ब्रेकर में हार के साथ थम गया.

  • Aug 01, 2026 17:15 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: पैरा शॉट पुट में भारत को मिला दो पदक

    भारत को पैरा एथलेटिक्स में दो मेडल मिला है. भारत के सोमन राणा ने गोल्ड मेडल और और शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया है. सोमन ने राणा 13.40 मीटर का प्रयास कर गोल्ड मेडल जीता. वहीं, जुयाल ने 13.28 मीटर के प्रयास से रजत पदक अपने नाम किया. सोमन राणा का स्वर्ण भारत का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 8वें गोल्ड मेडल है.

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 17:11 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: जादूमणि को मिला सिल्वर मेडल

    बॉक्सिंग में 2 गोल्ड मेडल के बाद भारत को एक सिल्वर मेडल मिल गया है. बॉक्सर जादूमणि सिंह ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन ने जादूमणि को 0-5 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. जादूमणि ने पहला राउंड तो अपने नाम किया था, लेकिन डिक्सन ने अगले दोनों राउंड में दमदार वापसी की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. जादूमणि के रजत जीतने के बाद भारत ने मुक्केबाजी में अब तक तीन मेडल अपने नाम कर लिया है. 

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 17:04 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: ट्रिपल जंप में भारत को मिला 2 मेडल

    भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में भी 2 मेडल जीत लिया है. प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ सिलवर मेडल अपने नाम किया है. वहीं, भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 के अटैम्प्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है. प्रवीण चित्रावेल पहले भी पदक जीत चुके हैं, लेकिन सेल्वा ने भी अच्छी टक्कर दी. वहीं इस इवेंट में जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने गोल्ड मेडल जीता. उनका बेस्ट अटैम्प्ट 16.72 मीटर का रहा. 

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 17:02 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: भारत को बॉक्सिंग में मिला दूसरा गोल्ड मेडल

    इसके बाज आज 10वें दिन भारत को बॉक्सिंग में ही दूसरा गोल्ड मेडल जैस्मिन लंबोरिया ने दिलाया. उन्होंने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. भारत को 7वें गोल्ड मेडल मिला है. 

    𝐉𝐚𝐢𝐬𝐦𝐢𝐧𝐞 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐯𝐢𝐜𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐩𝐨𝐝𝐢𝐮𝐦 𝐚𝐟𝐭𝐞𝐫 𝐰𝐢𝐧𝐧𝐢𝐧𝐠 🥇 | 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐛𝐚𝐜𝐤𝐠𝐫𝐨𝐮𝐧𝐝 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐛𝐚𝐜𝐤𝐠𝐫𝐨𝐮𝐧𝐝 🫶 #Glasgow2026#Glasgow2026withIASpic.twitter.com/do80CkTW4B

    — India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
  • Aug 01, 2026 16:59 IST

    Commonwealth Games Day 10 Live Updates: भारत को आज मुक्केबाज में प्रीति पवार ने जीता गोल्ड

    कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारत को पहला मेडल प्रीति पवार ने दिलाया. प्रीति ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल को अपने नाम किया. प्रीति पवार ने वुमेंस 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की बॉक्सर स्कार्लेट डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. पांच जजों ने तीनों राउंड में प्रीति को 10-10 अंक दिए थे. जबकि डेलगाडो को 9-9 अंक मिले थे.

    𝐆𝐨𝐥𝐝𝐞𝐧 𝐬𝐭𝐚𝐫𝐭 𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐝𝐚𝐲!🤩

    Preeti Pawar outshines Scarlett Savannah Delgado to clinch gold in the Women’s 54kg Boxing Final, delivering India’s first gold of Day 9️⃣ at the Commonwealth Games Glasgow 2026!🥊🔥#Glasgow2026#Cheer4Bharat#SonySportsNetwork

    — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 1, 2026