CWG 2026 India medals list: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हो रहे इस खेल महाकुंभ में भारत के 122 एथलीट पदक और पोडियम की दौड़ में उतरे. भारतीय दल ने अब तक 39 पदक अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत ने इस बार आठ प्रमुख खेलों में अपनी चुनौती पेश की, जिनमें एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, बाउल्स, बॉक्सिंग, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइक्लिंग और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं. इसके अलावा भारत ने पांच पैरा खेलों में भी भाग लिया, जिनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं.

क्र.सं.खिलाड़ीस्पर्धाखेलपदक
1झंडू कुमारपुरुष हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
2ऋषिकांत सिंहपुरुष 60 किग्राभारोत्तोलनरजत
3मीराबाई चानूमहिला 48 किग्राभारोत्तोलनस्वर्ण
4राजा मुथुपांडी पुरुष 65 किग्राभारोत्तोलनरजत
5ज्ञानेश्वरी यादवमहिला 53 किग्राभारोत्तोलनरजत
6बिंदियारानी देवीमहिला 58 किग्राभारोत्तोलनकांस्य
7शर्मिला धांकरमहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
8सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंपएथलेटिक्सरजत
9शिल्पा के. शैलामहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सकांस्य
10वल्लूरी अजय बाबूपुरुष 79 किग्राभारोत्तोलनरजत
11हरजिंदर कौरमहिला 69 किग्राभारोत्तोलनरजत
12गुलवीर सिंहपुरुष 10000 मीटरएथलेटिक्सरजत
13मुरली श्रीशंकरपुरुष लंबी कूदएथलेटिक्सरजत
14दिलीप गावितपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
15मोहम्मद बासिलपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सरजत
16लवप्रीत सिंहपुरुष +110 किग्राभारोत्तोलनरजत
17सीमा कालीरमनामहिला डिस्कस थ्रोएथलेटिक्सकांस्य
18अस्मिता डेमहिला -48 किग्राजूडोस्वर्ण
19हर्ष सिंहपुरुष -60 किग्राजूडोस्वर्ण
20यामिनी मौर्यामहिला -57 किग्राजूडोरजत
21तेजस्विन शंकरपुरुष डेकाथलॉनएथलेटिक्सकांस्य
22यश वीर सिंहपुरुष भाला फेंकएथलेटिक्सकांस्य
23नीरज चोपड़ापुरुष भाला फेंकएथलेटिक्सरजत
24प्रीति पवारमहिला 54 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
25प्रवीण चित्रवेलपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सरजत
26सेल्वा प्रभुपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सकांस्य
27जैस्मिन लांबोरियामहिला 57 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
28जदुमणि सिंहपुरुष 55 किग्राबॉक्सिंगरजत
29शुभम जुयालपुरुष शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सरजत
30सोमन राणापुरुष शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
31उन्नति शर्मामहिला -63 किग्राजूडोकांस्य
32साक्षी चौधरीमहिला 51 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
33प्रिया घंघासमहिला 60 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
34अरुंधति चौधरीमहिला 70 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
35लवलीना बोरगोहेनमहिला 75 किग्राबॉक्सिंगरजत
36सचिन सिवाचपुरुष 60 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
37अंकुश पंघालपुरुष 80 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
38नरेंद्र बरवालपुरुष +90 किग्राबॉक्सिंगरजत
39गुलवीर सिंहपुरुष 5000 मीटरएथलेटिक्सकांस्य

बॉक्सिंग में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

ग्लासगो गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते और खूब सुर्खियां बटोरीं. यह बॉक्सिंग में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था, जिसमें रिकॉर्ड सात स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल रहे. ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने भी महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक जीता, जो भारतीय मुक्केबाजी अभियान की एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही.

पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने खोला भारत का खाता

पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने भारत को ग्लासगो 2026 के पदक तालिका में जगह दिलाई. उन्होंने कांस्य पदक जीतकर भारतीय दल का खाता खोला और देश को शुरुआती सफलता दिलाई.

मीराबाई चानू तीसरी बार बनीं चैंपियन

वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) के खेल में भारत की मशहूर खिलाड़ी मीराबाई चानू ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. उन्होंने ग्लासगो में भारत को पहला स्वर्ण (गोल्ड) पदक दिलाया है. इसके साथ ही, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले, पुरुष खिलाड़ियों में वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत (सिल्वर) पदक जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने स्नैच राउंड में नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया. खास बात यह है कि वह ग्लासगो 2026 में पदक जीतने वाले पहले सामान्य (सक्षम) भारतीय खिलाड़ी बने हैं.

जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने रचा नया अध्याय

जूडो में भारत को ऐतिहासिक सफलता मिली. अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में जूडो में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया. इसके कुछ ही समय बाद हर्ष सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय जूडो अभियान को और मजबूत किया.

CWG 2026: खेल के अनुसार भारत की पदक तालिका

खेल (Sport)स्वर्ण (Gold)रजत (Silver)कांस्य (Bronze)कुल (Total)
एथलेटिक्स05510
पैरा एथलेटिक्स 3216
जूडो 2114
भारोत्तोलन (Weightlifting)1618
पैरा पावरलिफ्टिंग 0011
मुक्केबाजी / बॉक्सिंग 73010
कुल 1317939

एथलेटिक्स में तेजस्विनी और गुलवीर ने बनाया रिकॉर्ड

एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किया. तेजस्विनी शंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में डेकाथलॉन पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया. उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया. वहीं गुलवीर सिंह ने एथलेटिक्स में भारत के लिए अनोखी उपलब्धि दर्ज की. उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत और 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता. वह कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही संस्करण में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने.

भारत की नजर अब पदकों की संख्या बढ़ाने पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में अपनी क्षमता साबित की है. रिकॉर्ड प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों से लेकर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने वाले जूडो और एथलेटिक्स खिलाड़ियों तक, भारत का अभियान अब तक बेहद प्रभावशाली रहा है. 39 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में मजबूत स्थिति में है और प्रतियोगिता के अंतिम चरण में देश को कुछ और पदकों की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े- 130 Kmph का तेज गेंदबाज कैसे बना जैवलिन चैंपियन? रुमेश थरंगा के करियर की हैरान कर देने वाली कहानी