Kareena Kapoor on Kriti Senon's Giva Ad Controversy: कृति सेनन के GIVA के रक्षा बंधन ऐड को लेकर शुरू हुआ विवाद अब करीना कपूर तक पहुंच गया है. फिल्म 'दायरा' के प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार ने करीना से फिल्मों में उनके कपड़ों और कृति के ऐड को लेकर सवाल किया. करीना इस सवाल का जवाब देतीं, उससे पहले ही निर्देशक मेघना गुलजार ने हस्तक्षेप किया और जवाब दिया.
Media Asked Kareena Kapoor About Kriti Senon Giva Ad Controversy: दायरा के प्रमोशन में करीना से कृति के ऐड को लेकर हुआ सवाल
करीना कपूर अपनी फिल्म दायरा का प्रमोशन कर रहीं थी, इसी बीच एक पत्रकार ने करीना से पूछा कि वह पर्दे पर किस तरह के कपड़े पहनना पसंद करेंगी और किन आउटफिट्स से दायरा रखेंगी. हालांकि, इस सवाल का जवाब देते समय करीना थोड़ी अनकंफर्टेबल नजर आईं. इसके बाद फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने बीच में आकर जवाब दिया.
🔴Kareena Kapoor ignored a question about the Kriti Sanon Rakhi ad controversy 🤯
A media reporter asked her about it for nearly 30 seconds, but she didn’t respond even once 😭 pic.twitter.com/31i1zuxKJl
— Sumit (@beingsumit01) September 1, 2026
">
What Meghna Gulzar Said: क्या कहा मेघना गुलजार ने
मेघना गुलजार ने कहा कि किसी कलाकार के कपड़े सिर्फ उसकी पसंद के आधार पर तय नहीं होते, बल्कि यह किरदार और फिल्म की कहानी पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि फिल्म में महिला या पुरुष का किरदार जैसा होगा, उसी के अनुसार उनका लुक और पहनावा तय किया जाएगा. यह फैसला मुख्य रूप से निर्देशक की सोच और कहानी की जरूरत के हिसाब से होता है. मेघना ने यह भी कहा कि किसी एक एक्ट्रेस से इस तरह का सवाल पूछना सही नहीं है.
View on Instagram
Kriti Senon Giva Raksha Bandhan Ad Controversy: क्या था रक्षाबंधन का जीवा ऐड
कृति सेनन का रक्षाबंधन का जीवा ऐड काफी विवादों में रहा, कारण था कृति का पहनावा. ऐड में कृति अपने भाई के साथ राखी का त्योहार मनाती नजर आई थीं. वह अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई दीं. इस दौरान उन्होंने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट वाला इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था. जो लोगो को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और सोशल मीडिया में उन्हें ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल उठाए और कहा कि रक्षा बंधन जैसे पारंपरिक पारिवारिक त्योहार के विज्ञापन में इस तरह का आउटफिट उचित नहीं है.
Kangana Ranaut on Giva Ad Controversy: विवाद में कुदी कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ऐड पर तंज कसा. कंगना ने कहा कि आज महिलाओं के पास कपड़ों के कई विकल्प मौजूद हैं. वह वेस्टर्न ड्रेस से लेकर लहंगा, जींस, साड़ी और सलवार-कमीज तक कुछ भी पहन सकती हैं. ऐसे में उन्होंने सवाल किया कि राखी बांधने के लिए किसी महिला को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसा लुक देने की जरूरत क्यों पड़ी.
— Global Post (@globalpost10) August 27, 2026
">
What Kriti Senon Said on Giva Ad Controversy: कृति सेनन का जवाब
कृति सैनन ने भी विज्ञापन को लेकर हुई आलोचना पर अपनी बात रखी. उन्होंने अभियान का बचाव करते हुए कहा कि किसी त्योहार की अहमियत सिर्फ इस बात से तय नहीं होनी चाहिए कि कोई महिला क्या पहन रही है. उनके मुताबिक, त्योहारों से जुड़ी भावनाएं और परंपराएं ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं.

Ad Removed From Social Media: ऐड सोशल मीडिया से हटाया गया
विवाद बढ़ने के बाद यह विज्ञापन हटा लिया गया। इसके बाद GIVA के संस्थापक इशेंद्र अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इस मामले में सफाई दी. उन्होंने कहा कि विज्ञापन हटाने के बाद लोगों के बीच यह धारणा बनी कि आलोचना के दबाव में ब्रांड ने अपने अभियान और उसके संदेश से दूरी बना ली है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के पीछे के विचार को लेकर ब्रांड का विश्वास कायम है. यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Giva Ad: 'तेरा कुत्ता टॉमी...?' Kriti के ऐड पर भड़कने वाली कंगना का पुराना वीडियो वायरल, Kunicka Sadanand ने घेरा
When Dayra Will be Released: कब आएगी करीना की दायरा फिल्म
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'दायरा' की बात करें तो यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: कृति सेनन Giva Ad विवाद में घसीटा गया Sonu Nigam का नाम, सिंगर ने भड़कते हुए कहा- 'यह मैं नहीं हूं, मीडिया जागो