Darjeeling Toy Train Accident: दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन के सामने आई कार और स्कूटर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गई हलचल, देखें वीडियो

Darjeeling Toy Train Accident: दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन (Darjeeling Toy Train) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video)  पर तेजी से वायरल हो रहा है।

New Update

Darjeeling Toy Train Viral News Collage

Darjeeling Toy Train Viral News Collage Photograph: (AI Image)

Darjeeling Toy Train Accident: दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन (Darjeeling Toy Train) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video)  पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन की सड़क पर खड़ी कार और स्कूटर से टक्कर (Car Accident) होती दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद स्कूटर सवार दो लोग सड़क पर गिर जाते हैं। घटना के वीडियो ने रेलवे ट्रैक के पास वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, हादसा कैसे हुआ और इसमें किसी को कितनी चोट आई, इसकी स्पष्ट जानकारी वीडियो से नहीं मिलती।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

🚨दार्जिलिंग टॉय ट्रेन हादसा!
एक तरफ सड़क पर गाड़ियां, दूसरी तरफ एतिहासिक टॉय ट्रेन… भाई ने विडियो बनाने के चक्कर में एक्सीडेंट करा दी! pic.twitter.com/g2enVWG7L4

— @p2- चंद्रवंशी 🇮🇳 (@pra1366) October 12, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में पहाड़ी इलाके की एक संकरी सड़क नजर आती है। सड़क के ठीक पास रेलवे ट्रैक  (Railway Track) बना हुआ है, जिस पर दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन (Darjeeling Toy Train) आगे बढ़ रही होती है। इसी दौरान सड़क पर एक कार और स्कूटर दिखाई देते हैं। वीडियो में कुछ लोग कार के पास से मोबाइल और गिम्बल की मदद से ट्रेन का वीडियो बनाते भी नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें:  Journalist Richa Parashar: महिला पत्रकार से राहुल की धक्का-मुक्की, BJP बोली, राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी देश की 140 करोड़ जनता

इसी बीच ट्रेन (Darjeeling Toy Train) आगे बढ़ते हुए सड़क पर मौजूद वाहनों के बेहद करीब पहुंच जाती है। वीडियो में ट्रेन की कार और फिर स्कूटर से टक्कर होती दिखाई देती है। टक्कर लगने के बाद स्कूटर पर सवार दो लोग सड़क पर गिर जाते हैं। इसके बाद ट्रेन रुक जाती है और आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर देखने लगते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दोनों लोगों की चोटों की गंभीरता का पता नहीं चलता। घटना के कारणों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: नवरात्रि के तीसरे दिन आसमान से गिरा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेट

लेखक

Advertisment