आलिया भट्ट की डार्लिंग को-स्टार अभिनेत्री दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया है। उनकी दोस्त आरजे रोहिणी रामनाथन ने यह दुखद खबर शेयर की।

आलिया भट्ट की को-स्टार दिव्या का निधन

आलिया भट्ट की को-स्टार दिव्या का निधन

HighLights

  1. अभिनेत्री दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया

  2. वह आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' में दिखी थीं

  3. दोस्त आरजे रोहिणी ने निधन की खबर दी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर दिव्या विनेकर (Divya Vinekar) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर उनकी दोस्त और मशहूर आरजे, रोहिणी रामनाथन ने शेयर की।

बेहद परेशान हैं उनकी करीबी दोस्त

दिव्या साल 2022 की फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शेफाली शाह के साथ नजर आई थीं। रोहिणी ने दिव्या को याद करते हुए बताया कि दिव्या का उनरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ, दोनों तरह के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला था। रोहिणी ने यह भी बताया कि उनका निधन अचानक और अप्रत्याशित था।

इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करते हुए, रोहिणी ने दिव्या के निधन पर गहरा दुख और हैरानी जताई। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे परिवार और अभिनेत्री के करीबियों को इस दुख से उबरने के लिए थोड़ा समय और जगह दें।

आरजे रोहिणी ने शेयर की न्यूज

रोहिणी ने लिखा, 'बहुत ही दुख और सदमे के साथ मुझे उन सभी लोगों को बताना पड़ रहा है जो हमारी DV (दिव्या विनेकर) से प्यार करते थे कि आज उनका निधन हो गया है। यह सब बहुत अचानक और अप्रत्याशित था। उनका परिवार और वे सभी लोग, जिनके जीवन को उन्होंने अपने स्नेह और प्यार से छुआ था, इस समय गहरे दुख से गुजर रहे हैं। कृपया इस वक्त उनसे कोई सवाल-जवाब न करें।'

रोहिणी ने फीवर FM में दिव्या के योगदान के बारे में भी बात की। उन्होंने दिव्या को एक ऐसी अहम सहकर्मी बताया, जिनकी दयालुता, जानकारी और लगन ने सभी पर गहरी छाप छोड़ी। दिव्या ने फिल्म डार्लिंग्स में फीमेल पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी।

क्या थी डार्लिंग्स की कहानी?

5 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'डार्लिंग्स' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपने पति द्वारा किए जा रहे घरेलू दुर्व्यवहार का सामना करती है और अंततः बदला लेने का फैसला करती है। यह घरेलू हिंसा पर बनी एक डार्क कॉमेडी मूवी थी।

दिव्या 2022 की थ्रिलर फिल्म 'जलसा' का भी हिस्सा थीं, जिसमें विद्या बालन और शेफाली शाह ने काम किया था। उनके निधन के बारे में और जानकारी का इंतजार है। वह रेडियो इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई थीं।

यह भी पढ़ें- आमिर खान के भांजे Imran Khan ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी नहीं है भारत की नागरिकता

यह भी पढ़ें- सिर्फ दो मुलाकात और बन गया काम, हॉरर-थ्रिलर Tumbbad 2 के लिए कैसे राजी हुईं आलिया भट्ट?