Datia Vidhansabha Upchunav 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए कांग्रेस से घनश्याम सिंह (Ghanshyam Singh) को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि इस दौड़ में बीजेपी से कांग्रेस में आए अवधेश नायक का नाम भी शामिल है। संभावना है कि शनिवार, 11 जुलाई की शाम तक कांग्रेस के प्रत्याशी का ऐलान कर दिया जाएगा। उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है।
घनश्याम सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीद लिया है। इससे उनके कांग्रेस से उम्मीदवारी की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। जानकार बता रहे हैं कि पार्टी के इशारे पर ही उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा है।
उपचुनाव के लिए तीन नामांकन पत्र जमा
नामांकन प्रक्रिया के साथ ही उपचुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार तक कुल 23 कैंडिडेट्स नामांकन फार्म खरीद चुके हैं। अभी तक केवल तीन नामांकन पत्र ही जमा हुए हैं। नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है।
दतिया में क्यों हो रहा उपचुनाव ?
गौरतलब है कि दतिया विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य हो जाने के बाद वहां उपचुनाव कराया जा रहा है। भारती को सहकारी बैंक एफडी घोटाले में तीन साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी चली गई है। उन्हें एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट दिल्ली ने सजा सुनाई है। इसी कारण से दतिया में उपचुनाव हो रहे हैं।
आशुतोष तिवारी बीजेपी प्रत्याशी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/11/datia-vidhansabha-upchunav-2026-2026-07-11-17-32-18.jpeg)
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी से शुक्रवार, 10 जुलाई को आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा की है। संघ पृष्ठभूमि के आशुतोष संभागीय संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा आशुतोष मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष हैं। पहली बार आशुतोष तिवारी पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। दतिया के पास स्थित भांडेर तहसील के पिपरौआ कलां के रहने वाले हैं।
नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/11/datia-vidhansabha-upchunav-2026-2026-07-11-17-34-10.jpg)
पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसे लेकर जमकर विरोध भी हो रहा है। शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार दोपहर तक नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया। शहर में बाजार बंद कराए, हाईवे पर घंटों जाम लगाए रखा। इस दौरान समर्थकों ने पथराव भी किया। जिसमें दतिया एसपी और एडिशनल एसपी समेत आधादर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को कंट्रोल में किया गया।
(खबर अपडेट हो रही है...)
लेखक