ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। डेटिंग ऐप पर की कथित प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं।
ऋतिक रोशन और सबा आजाद का हुआ ब्रेकअप?
- Published: 15 Aug 2026, 12:01 PM IST
- Last Updated: 15 Aug 2026, 12:01 PM IST
Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। इस बार वजह एक कथित डेटिंग ऐप प्रोफाइल है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसे एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप राया (Raya) पर ऋतिक रोशन की प्रोफाइल बताया जा रहा है। हालांकि, इस प्रोफाइल की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे स्क्रीनशॉट में ऋतिक रोशन की तस्वीर के साथ उनकी उम्र और इंस्टाग्राम हैंडल दिखाई दे रहा है। प्रोफाइल के बायो में उन्हें “एक्टर/प्रोड्यूसर/इंटरप्रेन्योर” बताया गया है और लोकेशन मुंबई लिखी नजर आ रही है।
स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। रेडिट और इंस्टाग्राम समेत अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह अकाउंट वास्तव में ऋतिक रोशन का है या फिर किसी ने उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किया है।
No way DAWG😂- Spotted on Raya again
by u/Mr_mojorisin18 in BollyBlindsNGossip
क्या ऋतिक और सबा के बीच सबकुछ ठीक नहीं?
कथित राया प्रोफाइल सामने आने के बाद ऋतिक और सबा के रिश्ते को लेकर ब्रेकअप की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे दोनों के अलग होने की पुष्टि होती हो। ऋतिक रोशन या सबा आजाद ने वायरल स्क्रीनशॉट और इससे जुड़ी चर्चाओं पर अब तक सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पहले भी Raya से जुड़ा था ऋतिक का नाम
यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक रोशन का नाम Raya से जोड़ा गया हो। सितंबर 2024 में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दावा किया था कि उन्होंने इस एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे।
हालांकि, उस समय भी यह स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई थी कि वे प्रोफाइल वास्तव में दोनों अभिनेताओं के थे या वे एक्टिव थे। इसलिए उन दावों को भी पुख्ता तौर पर सत्यापित जानकारी नहीं माना गया।
2021 से साथ हैं ऋतिक और सबा
ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते की शुरुआत 2021 के आसपास हुई थी। दोनों ने करण जौहर के 50वें जन्मदिन के मौके पर साथ नजर आकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
इसके बाद दोनों को कई इवेंट्स, पार्टियों और पारिवारिक समारोहों में साथ देखा गया। अक्टूबर 2025 में अपने रिश्ते के चार साल पूरे होने पर ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा की थीं।