
डीसी फिल्म ने कितने कमाए?
देवदास पर कई सारी फिल्में बनती रही हैं. दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान तक ने देवदास पर फिल्में बनाई हैं. अब एकदम अलग अंदाज में साउथ से भी देवदास पर एक फिल्म बनाई गई है. इस फिल्म का नाम डीसी रखा गया है. इस फिल्म के जरिए ही साउथ फिल्मों के दिग्गज निर्देशक लोकेश कनगराज ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया है. फिल्म में उन्हें एक्ट्रेस वामिका गब्बी का भी साथ मिला है. अब इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं.
फिल्म को साउथ से ही ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है. हिंदी फिल्म में ठीक-ठाक प्रमोशन हासिल करने के बाद भी ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी है और फिल्म को ज्यादा फायदा साउथ और ओवरसीज कलेक्शन के मामले में ही हुआ है. आइए जानते हैं कि दो दिन में इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.
डीसी फिल्म ने कितने कमाए?
डीसी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये की कमाई की है. मतलब की फिल्म की कमाई में अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिला है. रिलीज के दो दिनों में डीसी फिल्म ने नेट कलेक्शन के लिहाज से 11.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म का कलेक्शन 13.11 करोड़ रुपये का हो चुका है. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में फिल्म ने दो दिनों में 5.25 करोड़ की कमाई कर ली है. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म ने रिलीज के दो दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 18.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
ये भी पढ़ें- Rivva Kishan Photos: मैं बस इतना कहना चाहती हूंसलमान खान से मिलीं रवि किशन की बेटी रीवा, दिखा फैन मोमेंट
कितना है डीसी का बजट?
डीसी फिल्म की बात करें तो इसका बजट 25 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच का बताया जा रहा है. इस बजट के मुकाबले फिल्म ने दो दिन में ही 20 करोड़ के करीब कमा लिया है. इससे साफ अंदेशा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में जल्द ही अपना बजट रिकवर कर 100 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ जाएगी. फिल्म का निर्देशन अरुण मथेश्वरण ने किया है. वहीं इसमें लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी के अलावा संजना कृष्णमूर्ति भी नजर आई हैं. इसका निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले बना है. वहीं अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म का म्यूजिक दिया है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More