DC Box Office: अबतक फैन्स ने लोकेश कनगराज को बड़े पर्दे के पीछे डायरेक्शन का काम संभालते हुए देखा था. कई बड़ी फिल्मों पर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. कुछ वक्त पहले रजनीकांत के साथ दिखे, तो जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ आएंगे. जिसके लिए फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं. पर आज बात करेंगे लोकेश कनगराज के एक्टिंग डेब्यू की. जी हां, शुक्रवार यानी 7 अगस्त को लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ‘DC’ रिलीज हो गई है. जिसने पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से ठीक-ठाक कमाई की है. इसे एक अच्छी शुरुआत माना जाएगा, क्योंकि कई बड़ी-बड़ी फिल्में इस साल इतनी ओपनिंग लेने में भी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी. खैर, फिल्म ने दुनियाभर से 6.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
अब फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ‘DC‘ ने तमिल से 4.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. साथ ही बीते दिन टोटल शोज की संख्या भी 3504 रही है. साथ ही 1 करोड़ रुपये ओवरसीज से कमा लिए हैं. दरअसल ओवरसीज ने कई फिल्मों की डूबती हुई नैया इस साल संवारी है. जिन इंडियन फिल्मों को भारत में जनता ने नकार दिया, उन फिल्मों ने केवल ओवरसीज कमाई के सहारे अपना बजट निकाल लिया और हिट कैटेगरी में आ गई. अगर वीकेंड में DC का मामला भी ओवरसीज से ठीक रहा, तो फायदा होगा.
पहले दिन DC ने कहां से कितने कमाए हैं?
दरअसल लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ने पहले दिन हिंदी से बस 30 लाख का बिजनेस किया है. जो कि वीकेंड में बढ़ सकता है, क्योंकि फिल्म में वामिका गब्बी भी काम कर रही हैं. जिनकी नॉर्थ इंडिया में फैन फॉलोइंग है. साथ ही ऑक्यूपेंसी बस 9 परसेंट रही और टोटल 1418 शोज बुक हुए हैं. वहीं, तमिल से 2.85 करोड़ का बिजनेस किया है और ऑक्यूपेंसी 41 परसेंट रही. जो कि बहुत अच्छा आंकड़ा है. वहीं, 1205 टोटल शोज की संख्या रही है. साथ ही तेलुगु से 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं और 881 शोज बुक हुए. जबकि, पहले दिन ऑक्यूपेंसी 28 परसेंट रही थी. कुल मिलाकर 4.40 करोड़ भारतीय नेट कलेक्शन रहा है.
लोकेश कनगराज की बतौर एक्टर पहली फिल्म ‘DC’ (DC The Bloody Valentine) का बजट लगभग 25 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. अगर फिल्म वीकेंड में अच्छा बिजनेस कर लेती है और लगातार 5 करोड़ तक हर दिन कमाती है. साथ ही ओवरसीज से भी फायदा होता है, तो फिर बजट निकालना मुश्किल नहीं होगा. पर बड़ा सवाल है कि वीकेंड पर बिजनेस कैसा रहेगा?

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More