Best Computer Course DCA Vs ADCA: आज के समय में कंप्यूटर की जानकारी लगभग हर नौकरी के लिए जरूरी हो गई है. ऐसे में 12वीं के बाद या ग्रेजुएशन के साथ छात्र अक्सर DCA (Diploma in Computer Applications) और ADCA (Advance Diploma in Computer Applications) जैसे कोर्स करने का ऑप्शन चुनते हैं. हालांकि, कई छात्रों के मन में सवाल होता है कि दोनों कोर्स में क्या अंतर है और करियर के लिहाज से कौन सा बेहतर है. आइए जानते हैं.

क्या है DCA (Diploma in Computer Applications)?

DCA एक बेसिक कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स है. यह उन छात्रों के लिए सही माना जाता है जो कम समय में कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी हासिल करना चाहते हैं. इस कोर्स को पूरा करने में 6 महीने लगते हैं. इसे आप किसी भी प्राइवेट कोचिंग से कर सकते हैं. कुछ सरकारी संस्थान भी ये कोर्स कराते हैं.

DCA में क्या पढ़ाया जाता है?

  • कंप्यूटर फंडामेंटल MS Word
  • Excel और PowerPoint
  • इंटरनेट और ई-मेल का उपयोग
  • हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग
  • बेसिक ऑपरेटिंग सिस्टम

DCA के बाद जॉब

  • डेटा एंट्री ऑपरेटर
  • ऑफिस असिस्टेंट
  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • रिसेप्शनिस्ट
  • टाइपिस्ट

क्या है ADCA (Advance Diploma in Computer Applications)?

ADCA, DCA का एडवांस वर्जन माना जाता है. इसमें बेसिक कंप्यूटर स्किल्स के साथ कई प्रोफेशनल और टेक्निकल सब्जेक्ट भी पढ़ाए जाते हैं. इस कोर्स में कंप्यूटर के नॉर्मल यूज के साथ ही टेली, HTML, ग्राफिक डिजाइनिंग आदि भी सिखाया जाता है. इस कोर्स को करने में आमतौर पर 1 साल लगते हैं.

ADCA में क्या पढ़ाया जाता है?

  • DCA के सभी विषय
  • Tally Prime with GST
  • Photoshop और CorelDraw जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग टूल
  • DTP (Desktop Publishing)
  • बेसिक प्रोग्रामिंग
  • डेटाबेस और अन्य एडवांस कंप्यूटर एप्लिकेशन

ADCA के बाद जॉब

  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • अकाउंटेंट
  • ग्राफिक डिजाइनर
  • ऑफिस एग्जीक्यूटिव
  • Tally ऑपरेटर
  • वेब डेवलपमेंट
  • आईटी सपोर्ट

DCA और ADCA में अंतर

आधारDCAADCA
अवधि6 महीने1 वर्ष
स्तरबेसिकएडवांस
सिलेबसकंप्यूटर की बुनियादी जानकारीबेसिक + अकाउंटिंग + डिजाइनिंग + प्रोग्रामिंग
जॉब अवसरसीमितअधिक और विविध
शुरुआती सैलरीअपेक्षाकृत कमअपेक्षाकृत अधिक

कौन सा कोर्स बेहतर है?

अगर आपका उद्देश्य कम समय में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी लेकर नौकरी करना है, तो DCA एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन यदि आप कंप्यूटर, अकाउंटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और आईटी से जुड़े क्षेत्रों में बेहतर करियर बनाना चाहते हैं, तो ADCA अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है.

ADCA करने वाले छात्रों के पास नौकरी के अधिक ऑप्शन होते हैं और शुरुआती वेतन भी सामान्यत DCA की तुलना में बेहतर मिल सकता है. हालांकि, सैलरी और करियर की संभावनाएं संस्थान, आपकी स्किल्स, प्रोजेक्ट्स और अनुभव पर भी निर्भर करती हैं.

एडमिशन के लिए योग्यता

अधिकांश संस्थानों में DCA और ADCA दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी होता है. कुछ संस्थान ग्रेजुएट छात्रों के लिए भी ये कोर्स उपलब्ध कराते हैं.

यदि आपका लक्ष्य सिर्फ कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी प्राप्त करना है, तो DCA पर्याप्त है. यदि आप भविष्य में बेहतर करियर, अधिक जॉब अवसर और प्रोफेशनल स्किल्स हासिल करना चाहते हैं, तो ADCA ज्यादा उपयोगी ऑप्शन माना जाता है. किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले संबंधित संस्थान की मान्यता, सिलेबस, प्लेसमेंट और फीस की जानकारी जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें- सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.5 लाख से ज्यादा