Published: Thursday, September 10, 2026, 15:40 [IST]
Deeksha Gulati 11 Minute Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कंटेंट क्रिएटर्स की निजी जिंदगी भी कई बार चर्चा का हिस्सा बन जाती है। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा गुलाटी के साथ हुआ। करीब 8 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स रखने वाली दीक्षा उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव में अपने कथित ब्रेकअप और रिश्ते से जुड़ी परेशानियों पर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड उदित राजपूत (Udit Rajput) पर धोखा देने के आरोप लगाए थे और काफी भावुक नजर आई थीं।
11 मिनट के लाइव में क्या हुआ था?
दीक्षा गुलाटी के लाइव के वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए और देखते ही देखते मामला बड़ा ऑनलाइन विवाद बन गया था। दीक्षा गुलाटी ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने रिश्ते को लेकर कई गंभीर बातें कही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीक्षा ने लाइव वीडियो में दावा किया था कि वह और उदित करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे और दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे। दीक्षा ने ये भी कहा था कि वह उदित को अपने परिवार से मिलवाने की तैयारी में थीं।
दीक्षा गुलाटी ने उदित राजपूत पर लगाया धोखा देने का आरोप
इमोशनल होकर दीक्षा गुलाटी ने उदित राजपूत पर किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में होने का आरोप लगाया था। लाइव के दौरान दीक्षा का गुस्सा और दर्द दोनों साफ नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि वीडियो में दीक्षा ने उदित के लिए काफी ज्यादा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। काफी आपत्तिजनक बातें भी कही थीं। उनके इस लाइव के बाद सोशल मीडिया पर उदित राजपूत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी थीं।
फैंस ने उदित राजपूत को किया ट्रोल
-दीक्षा गुलाटी के लाइव के बाद उनके कई फैंस उदित के खिलाफ उतर आए थे। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था और लोग दीक्षा के सपोर्ट में कमेंट करने लगे थे लेकिन कुछ ही समय बाद दीक्षा ने खुद अपने फॉलोअर्स से उदित को गालियां नहीं देने और उन्हें ट्रोल न करने की अपील की थी।
-दीक्षा गुलाटी ने बाद में एक लंबा मैसेज शेयर कर सफाई दी थी कि लाइव के दौरान उन्होंने जो कुछ कहा, वो उस वक्त दिल टूटने और भावनात्मक स्थिति की वजह से था। उन्होंने लोगों से इस निजी मामले को और ज्यादा तूल नहीं देने की गुजारिश की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ये भी स्पष्ट किया था कि ये पूरा मामला किसी पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा नहीं था।
पब्लिसिटी स्टंट के सवाल पर क्या बोली थीं दीक्षा गुलाटी?
-दीक्षा गुलाटी के रुख में आए इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक नया सवाल खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने पूछा कि अगर मामला इतना गंभीर था तो बाद में उदित को ट्रोल करने से क्यों रोका गया? वहीं कुछ यूजर्स ने पूरे घटनाक्रम को पब्लिसिटी स्टंट तक बता दिया था।
-हालांकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले ये समझना जरूरी है कि रिश्ते से जुड़े आरोपों का एक पक्ष दीक्षा की ओर से सामने आया था। बाद में उदित राजपूत ने भी लोगों से बिना पूरी जानकारी के निष्कर्ष निकालने और नफरत फैलाने से बचने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि ये निजी मामला है और ऑनलाइन अटकलों का उन पर मानसिक असर पड़ रहा है।
कौन हैं दीक्षा गुलाटी?
दीक्षा गुलाटी सोशल मीडिया की जानी-पहचानी क्रिएटर हैं। वो मॉडल और पूर्व टिकटॉक स्टार के तौर पर भी पहचानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम नूर अरोड़ा से भी जोड़ा जाता है। नमस्ते जी से जुड़े उनके कंटेंट ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। इसके बाद वह फैशन, फिटनेस, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट से जुड़े वीडियो बनाने लगीं। उनकी इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग लाखों में है। सोशल ब्लेड के हालिया आंकड़ों के मुताबिक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 8.90 लाख फॉलोअर्स हैं।
दीक्षा गुलाटी पेड सब्सक्रिप्शन से कितनी करती हैं कमाई?
-एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर दीक्षा की कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड प्रमोशन, स्पॉन्सर्ड कंटेंट, सोशल मीडिया कैंपेन और दूसरे डिजिटल प्रोजेक्ट्स हैं। पेड सब्सक्रिप्शन को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा देखने को मिलती है। वह जैसे ही कोई नया वीडियो या फोटो शेयर करती हैं, उस पर बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आने लगते हैं।
-दीक्षा गुलाटी की पॉपुलैरिटी सिर्फ उनके पब्लिक सोशल मीडिया कंटेंट तक सीमित नहीं है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दीक्षा पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए अपने फॉलोअर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट भी उपलब्ध कराती हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस समय दीक्षा गुलाटी के 1048 एक्सक्लूसिव सब्सक्राइबर्स हैं और हर सब्सक्राइबर कंटेंट एक्सेस करने के लिए वह 390 रुपए लेती हैं। इस हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो उनकी मासिक कमाई 4 लाख 8 हजार 720 रुपए है। हालांकि ये आंकड़े सोशल मीडिया पर किए गए दावों और अनुमानों पर आधारित हैं। उनकी वास्तविक कमाई इससे अलग हो सकती है।
कौन हैं उदित राजपूत?
उदित राजपूत भी डिजिटल क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर udit_rajputt21 नाम से एक्टिव हैं। वह एंटरटेनमेंट, कॉमेडी और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं। उनके 5.39 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स दर्ज हैं। दीक्षा गुलाटी के आरोपों के बाद उदित राजपूत भी सोशल मीडिया चर्चा में आ गए। हालांकि बाद में उन्होंने सार्वजनिक रूप से लोगों से बिना पूरी जानकारी के उनके बारे में राय बनाने और नफरत फैलाने से बचने की अपील की।
अब क्यों चर्चा में है पूरा मामला?
-दीक्षा गुलाटी और उदित राजपूत से जुड़ा मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ ही समय के भीतर कहानी का रुख बदलता नजर आया। पहले दीक्षा ने भावुक होकर अपने रिश्ते से जुड़ी परेशानियां सार्वजनिक कीं, फिर उन्होंने फैंस से उदित को ट्रोल नहीं करने की अपील की। इसके बाद सोशल मीडिया का एक वर्ग उन्हीं से सवाल करने लगा।
-हालांकि किसी रिश्ते के अंदर वास्तव में क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी केवल संबंधित लोगों के पास ही होती है। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ मिनट के वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं है। फिलहाल दोनों की ओर से सामने आए बयानों के आधार पर इतना जरूर कहा जा सकता है कि ये विवाद उनके लिए निजी मामले से निकलकर सोशल मीडिया की बड़ी चर्चा बन चुका है।