Delhi Minor Girl Gangrape Case: दिल्ली के स्वरूप नगर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसकी हत्या के मामले पर राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस को घेरा है।

Delhi Minor Girl Gangrape Case

दिल्ली में नाबालिग लड़की से गैंगरेप केस पर राहुल और प्रियंका गांधी का बयान।

  • Published: 19 Sep 2026, 12:40 PM IST
  • Last Updated: 19 Sep 2026, 12:43 PM IST

Delhi Minor Girl Gangrape Case: दिल्ली के स्वरुप नगर में 17 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 19 साल के एक युवक शिवम गणेश समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें 3 आरोपी नाबालिग हैं।  मेडिकल रिपोर्ट में सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) की पुष्टि हुई है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा गया है। 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 'दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया गया. राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती।'  

राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने आगे कहा कि दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा ‘अमित शाह जी, दिल्ली पुलिस आपके अधीन है।  

महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?’.उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली पुलिस का काम सिर्फ़ आम नागरिकों को डराना-धमकाना रह गया है? क्योंकि अपराधी तो बेखौफ घूम रहे हैं, उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की, उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता। 

दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया गया। राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती।

दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है।

अमित शाह जी, दिल्ली…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2026

महिला सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता-प्रियंका गांधी

इस मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का भी बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा दिल्ली में एक 17 साल की बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं, और बाद में उसे बेरहमी से मार दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि  कुछ दिन पहल एक और नाबालिग लड़की का बलात्कार किया गया था। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा ‘महिलाओं के विकास की सिर्फ़ खोखली बातें की जाती हैं। सैकड़ों महिलाओं पर अत्याचार होते हैं, हिंसा होती है मगर अपराधियों पर ठोस कार्रवाई की वो उम्मीद नहीं कर सकतीं। FIR दर्ज नहीं होती। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार दोनों, महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने में पूरी तरह से असफल है।  

दिल्ली में एक 17 साल की बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसके बाद उसे बर्बरता से मार डाला गया। कुछ ही दिनों पहले एक और नाबालिग लड़की का बलात्कार किया गया।

देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं है - महिलाओं के विकास की सिर्फ़ खोखली…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 19, 2026

गैंगरेप और हत्या के बाद शव खेत में फेंका

बता दें कि शिवम ने अपने 3 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर 10 सितंबर 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया, और उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। लड़की का शव 13 सितंबर को सुबह कुशक रोड के पास एक खेत में मिला। उसके शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला था। पुलिस ने इस मामले में शिवम को अरेस्ट किया है, जबकि 3 दोस्तों को हिरासत में लिया है।