Delhi Metro StationsClosed : अगर आप आज यानी 2 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi Jantar Mantar Traffic Diversion) में घर से निकल रहे हैं, तो अपना रूट पहले से चेक कर लें। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था (Delhi Jantar Mantar Traffic Diversion) बदली रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Diversion) ने कई रास्तों पर डायवर्जन और वाहनों की नियंत्रित आवाजाही को लेकर एडवाइजरी (Delhi Traffic Advisory) जारी की है।

कनॉट प्लेस (Connaught Place), पटेल चौक(Patel Chowk), GPO, टॉल्स्टॉय मार्ग (Tolstoy Marg), जंतर-मंतर रोड (Jantar Mantar Road) और संसद मार्ग के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो इन इलाकों में जाने से बचें। अगर जाना जरूरी है तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

इन इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा

Traffic Advisory 🚦

In connection with traffic restrictions and regulated movement around Jantar Mantar and adjoining areas on 02 October 2026, commuters are advised to avoid the affected stretches wherever feasible and plan their journeys in advance.

Traffic… pic.twitter.com/3oGsoRHBP0

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 1, 2026

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, GPO और टॉल्स्टॉय मार्ग के आसपास जरूरत के मुताबिक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। जंतर-मंतर रोड और संसद मार्ग पर भी आवाजाही नियंत्रित रह सकती है। इसके अलावा आसपास की सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। वाहन चालकों को मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और डायवर्जन के लिए लगाए गए साइन बोर्ड देखकर आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।

सड़क यातायात के साथ दिल्ली मेट्रो को लेकर भी यात्रियों के लिए अहम जानकारी है। DMRC के मुताबिक, 11 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। इन स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, नई दिल्ली शामिल हैं।

कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा रहेगी

Service Update

The entry and exit at the following metro stations will remain closed till further notice. However, interchange facility will remain available at Rajiv Chowk, Mandi House, INA, New Delhi and Central Secretariat stations:

1. Janpath
2. Patel Chowk
3. Central…

— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026

इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद होने के बावजूद कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्री राजीव चौक, मंडी हाउस, INA, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर मेट्रो लाइन बदल सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Bhopal Traffic Route Change: अमित शाह के भोपाल दौरे से बदली ट्रैफिक व्यवस्था, आज शाम से कई रास्तों पर डायवर्जन, भेल में भारी वाहनों की नो-एंट्री

घर से निकलने से पहले रूट जरूर चेक करें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से धैर्य रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रभावित इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। अगर आपका रास्ता जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस या आसपास के इलाकों से होकर गुजरता है, तो निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति और मेट्रो कनेक्शन जरूर चेक कर लें। इससे रास्ते में डायवर्जन या बंद एंट्री के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: Dehradun Traffic Plan : वीकेंड पर देहरादून-मसूरी या ऋषिकेश जा रहे हैं? निकलने से पहले देख लें पुलिस का डायवर्जन प्लान