Updated: Monday, July 20, 2026, 10:07 [IST]
Delhi Metro Update: दिल्ली में 20 जून से चल रहे CJP प्रोटेस्ट अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। आज CJP समर्थक और प्रोटेस्टर्स संसद की ओर मार्च करने वाले हैं। CJP के "संसद चलो" मार्च के बीच राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी बीच सोमवार, 20 जुलाई को मेट्रो सेवाओं पर भी असर देखने को मिला है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने राजधानी के कई अहम मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की है।
मेट्रो सर्विसेज में बदलाव के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। इस दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई।
हालांकि, कुछ समय बाद डीएमआरसी ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा के साथ प्रवेश और निकास गेट फिर से खोल दिए गए हैं। इसके बाद इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य होने लगी।
कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन आज बंद?
जनपथ
पटेल चौक
सेवा तीर्थ मेट्रो
नोट: संभव है मेट्रो सेवाएं आज स्लो चलें, हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अपनी यात्रा मेट्रो रूट और सर्विस को ध्यान में रख कर प्लान करें।
Another video from Rajiv Chowk Metro Station, they all are illegally existing from Metro station, Delhi Police, CRPF, RAF, where are you Delhi Metro Authority how is this even legal. pic.twitter.com/iEtK6fs0qL
— Sahil Kumar (@sahil_kr_) July 20, 2026
CJP ने समर्थकों को दी वैकल्पिक मार्ग की जानकारी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के लिए जरूरी सूचना जारी की। पार्टी ने बताया कि येलो लाइन के राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन, जबकि वायलेट लाइन का जनपथ स्टेशन प्रभावित है। इसके साथ ही पार्टी ने लोगों को वैकल्पिक मेट्रो स्टेशनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। CJP ने वायलेट लाइन के मंडी हाउस और ब्लू लाइन के बाराखंबा रोड स्टेशन से यात्रा करने की अपील की।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन की दोहराई अपील
यात्रा संबंधी जानकारी के साथ CJP ने अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। CJP ने कहा कि सभी लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें, कानून का पालन करें और किसी भी तरह की हिंसा या अव्यवस्था से दूर रहें। इससे प्रदर्शन भी शांतिपूर्ण रहेगा और आम लोगों को भी कम परेशानी होगी।