Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली. दिन में तेज धूप और उमस के बीच करीब तीन बजे आसमान में तेजी से बादल छा गए. देखते ही देखते मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई.
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली. दिन में तेज धूप और उमस के बीच करीब तीन बजे आसमान में तेजी से बादल छा गए. देखते ही देखते मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/04/delhi-rains-terminal-3-2026-09-04-18-03-04.jpg)
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली. दिन में तेज धूप और उमस के बीच करीब तीन बजे आसमान में तेजी से बादल छा गए. देखते ही देखते मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. अचानक हुई बारिश से कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया, वहीं लोगों को गर्मी और उमस से भी कुछ राहत मिली.
#WATCH | Delhi: Waterlogging witnessed at Indira Gandhi International Airport after heavy rainfall lashed the national capital. pic.twitter.com/vejJpM2W2l
— ANI (@ANI) September 4, 2026
बारिश के बाद थमी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार
वहीं दो घंटे की बारिश में भी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है. यही नहीं आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर भी पानी भर जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से है। pic.twitter.com/iTWDtsirqE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2026
दोपहर में घिरे घने बादल
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान पर काले बादल छा गए. कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश का दौर शुरू हो गया. मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने लोगों को चौंका दिया.
कई जगहों पर हवा की रफ्तार काफी तेज रही. मौसम विभाग के मुताबिक करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और कमजोर ढांचों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Incoming Rains Towards Delhi NCR ☔ 👇🏻 pic.twitter.com/nayk4EZNAp
— Prof. (Dr.) Suchintan Singh (@suchintan_singh) September 4, 2026
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने इससे पहले गुरुवार को ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई थी. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
VIDEO | Delhi: Heavy rain lashes the national capital on the occasion of Janmashtami; visuals from Parliament Street. pic.twitter.com/oQSXTennvG
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2026
बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं.
दिल्ली-NCR में भी दिखेगा असर
पश्चिमी यूपी में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर दिल्ली-NCR के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है. अचानक बादल छाने और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ने की संभावना भी बनी रह सकती है.
दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम के बदलाव पर नजर रखी जा रही है.
आंधी-बारिश के दौरान बरतें सावधानी
तेज हवाओं के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है. वाहन चालकों को भी बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि तेज बारिश के चलते दृश्यता कम हो सकती है और सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हो सकता है.
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. दिल्ली-NCR में भी बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है.
ऐसे में आने वाले घंटों में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है. लोगों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देख लें और तेज हवा या बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें.
यह भी पढ़ें - Aaj Ka Mausam: अगले 9 घंटे 20 राज्यों के लिए भारी, होगी मूसलाधार बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट