Delhi New Electric Buses: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 50 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह भी मौजूद रहे।  

Delhi New Electric Buses

सीएम रेखा गुप्ता ने 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी।

  • Published: 03 Sep 2026, 06:04 PM IST
  • Last Updated: 03 Sep 2026, 06:05 PM IST

Delhi New Electric Buses:  दिल्ली में परिवहन और मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 3 सितंबर गुरुवार को 50 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसके अलावा दिल्ली-रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा को भी शुरू किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ ही हसनपुर और गाजीपुर में सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशनों को भी शुरू किया है। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह भी मौजूद रहे।  

दिल्ली ने विकास की रफ्तार पकड़ी-सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा है कि दिल्ली सरकार स्वच्छ, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पिछली सरकार पर DTC को कर्ज में डुबोने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में दिल्ली ने विकास की रफ्तार पकड़ी है।

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।  

नवंबर में जिस तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का शिलान्यास किया गया था, आज उसका उद्घाटन किया। कुछ ही महीनों में इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए परिवहन विभाग की पूरी टीम और इससे जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साधुवाद। यहां हर वर्ष लगभग 72,000 वाहनों की फिटनेस… pic.twitter.com/PZBS0xQhQI

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 3, 2026

दिल्ली और NCR क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी

दिल्ली-रेवाड़ी ई-बस सेवा से दिल्ली और NCR क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनेगी। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन और EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से वाहन सुरक्षा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने भी कहा कि पिछली सरकारों ने दिल्ली वालों के अधिकारों को नजरअंदाज किया, लेकिन मौजूदा सरकार अब उनके अधिकारों को पक्का करने के लिए काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य से केवल नई बस सेवा शुरू करना ही नहीं है, बल्कि राजधानी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देना भी है। इसी उद्देश्य से हसनपुर और गाजीपुर में 2 नए EV चार्जिंग स्टेशन शुरू किए गए। सरकार का कहना है कि ये चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में साफ ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देंगे और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में सहायता देंगे।