Delhi Police Tiranga Rally: दिल्ली पुलिस ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया है।

Delhi Police Tiranga Rally

दिल्ली पुलिस की तिरंगा रैली।

  • Published: 14 Aug 2026, 05:45 PM IST
  • Last Updated: 14 Aug 2026, 05:45 PM IST

Delhi Police Tiranga Rally: पूरा देश 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जोन ने शुक्रवार को 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित यह तिरंगा रैली विजय चौक से शुरू होकर इंडिया गेट और कर्तव्य पथ तक पहुंची। 

दिल्ली पुलिस की इस तिरंगा रैली का उद्देश्य आम जनता के बीच राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना, और स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों की भागीदारी को बढ़ाना था। दिल्ली पुलिस की इस विशेष बाइक और मोबाइल पेट्रोल वाहन रैली को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया।

रैली में दिल्ली पुलिस की 25 से अधिक PCR वैन और दर्जनों बाइक शामिल थीं, जिन पर पुलिसकर्मी हाथों में गर्व से तिरंगा थामे नज़र आए। विजय चौक से इंडिया गेट के पूरे रास्ते पर पुलिस के इन वाहनों ने देशभक्ति का माहौल बना दिया, जिसे देखकर मार्ग से गुजर रहे लोग भी उत्साहित दिखे।  

#WATCH | Delhi | ACP Kharak Singh Rawat says, "... Under the 'Har Ghar Tiranga, Ghar-Ghar Tiranga' campaign, which carries Prime Minister Narendra Modi's message, we are holding a Tiranga Rally to raise awareness among every individual..." https://t.co/lIRwKZ2nVb pic.twitter.com/sb6l4cK2TO

— ANI (@ANI) August 14, 2026

ACP खड़क सिंह रावत ने क्या कहा ?

दिल्ली पुलिस की तिरंगा रैली पर ACP खड़क सिंह रावत कहते हैं कि," हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश शामिल है, हम हर व्यक्ति में जागरूकता लाने के लिए तिरंगा रैली आयोजित कर रहे हैं।"

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के 'हर घर तिरंगा' संदेश के अनुरूप है, जो लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने या प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री के 'हर घर तिरंगा' संदेश के अनुरूप है। हम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए यह रैली आयोजित कर रहे हैं।