Delhi Traffic Advisory 16 October 2026: सीजेपी के प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली (Delhi) के कनॉट प्लेस (Connaught Place) और आसपास के इलाकों में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को यातायात प्रभावित हो सकता है।
सेंट्रल पार्क (Central Park) में सीजेपी (CJP) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रोटेस्ट के आह्वान पर को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी की है।
इसके मुताबिक, दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।
जरूरत पड़ने पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ रास्तों पर डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है।
🚨 TRAFFIC ADVISORY
In view of a proposed gathering at Central Park, Connaught Place, New Delhi, on 16.10.2026, traffic movement on certain roads in and around Connaught Place is likely to be affected from 03:00 PM onwards.
Commuters are advised to plan their journeys… pic.twitter.com/o2Gfmd8DI5
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 15, 2026
इन 21 सड़कों पर पड़ सकता है असर
ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) की एडवाइजरी के अनुसार, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा रेल भवन क्षेत्र, रफी मार्ग, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाक खाना, अशोक रोड (GPO से सी-हेक्सागन तक), तिलक मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड भी संभावित रूप से प्रभावित स्थानों की सूची में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Central Park Entry Closed: दिल्ली के सेंट्रल पार्क में दो दिन के लिए एंट्री बंद, NDMC ने जारी किया नोटिस
यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर या कार्यालय से निकलने से पहले अपने सफर की योजना तैयार कर लें।
यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें और जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।
वाहन चालकों को सड़क किनारे पार्किंग से बचने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।
ट्रैफिक अपडेट के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
यातायात से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया (Social Media) हैंडल पर अपडेट देखे जा सकते हैं।
किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: सीजेपी के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, कनॉट प्लेस में सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, तिरंगा फहराने के लिए दूसरी जगह मिल सकती है अनुमति!