Time Updated: Wednesday, July 22, 2026, 20:25 [IST]

Ayesha Khan Detained Video Viral: नीट पेपर लीक मामले की आग दिल्ली से अब मुंबई तक पहुंच चुकी है। 22 जुलाई, बुधवार को धुरंधर फिल्म की 'शरारत गाने' के लिए चर्चित एक्ट्रेस आयशा खान NEET छात्रों के समर्थन में दादर पहुंचीं। तभी मुंबई पुलिस की कार्रवाई में फंस गईं।

आयशा ने दावा किया कि वह शांतिपूर्वक सड़क किनारे खड़ी थीं, फिर भी पुलिस ने मेरे साथ जबरदस्ती की और वैन में ठूंस लिया गया। मेरे हाथ सचमुच कांप रहे हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में पूरी बात डिटेल में बताई। खास बात यह है कि यह वीडियो आयशा ने वर्ली थाने में बैठकर बनाई। आइए विस्तार से जानते हैं...

dhurandhar-fame-ayesha-khan-video-viral

मुझे क्यों उठाया गया? मेरी क्या गलती?

दरअसल, 22 जुलाई को दादर में NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन था। आयशा खान अपने भाई और कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचीं। उनका कहना है कि प्रदर्शन शुरू भी नहीं हुआ था। पुलिस ने पहले उनके भाई और अन्य साथियों को जबरन हिरासत में ले लिया। आयशा सड़क किनारे इंतजार कर रही थीं।

अचानक 4 महिला पुलिसकर्मी उन्हें घसीटकर पुलिस वैन में ले गईं। आयशा ने इस पूरे घटनाक्रम को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लाइव रिकॉर्ड किया। वीडियो में वे साफ दिख रही हैं कि वैन के अंदर बैठी, हाथ कांपते हुए, बार-बार पूछती हुईं, 'मुझे क्यों हिरासत में लिया गया? मैंने क्या अपराध किया? सड़क पर खड़े रहना कब से गुनाह हो गया?'

बाद में मुझे और अन्य लोगों को वर्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आयशा ने स्टेशन से भी वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने पूछा कि मैं पांच लोगों के समूह में भी नहीं थी। फिर भी मुझे खींचकर वैन में डाला गया। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है या नहीं?

आयशा खान ने कहा- मैं आज सुकून की नींद सोऊंगी

आयशा ने इंस्टाग्राम पर कई क्लिप पोस्ट कीं। इसमें उन्होंने कहा कि मेरे हाथ सचमुच कांप रहे थे, मुझे शांतिपूर्वक सड़क पर खड़े रहने के लिए हिरासत में लिया गया। चार महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे अंदर खींचा। मैंने कोई शोर नहीं मचाया, कोई नारा नहीं लगाया। फिर क्यों? मैं जवाबदेही की कमी देख रही हूं। छात्र सिर्फ निष्पक्ष परीक्षा सिस्टम चाहते हैं। पुलिस वालों की आंखों में शर्म दिखती है, लेकिन वे ड्यूटी से बंधे हैं। मैं आज सुकून की नींद सोऊंगी क्योंकि मैंने सही बात के लिए आवाज उठाई। आयशा ने साफ कहा कि उनका रुख शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग का है। वे छात्रों के समर्थन में थीं, खुद कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं चल रही थीं।

Who Is Ayesha Khan: आयशा खान कौन हैं?

आपको बता दें कि, आयशा खान मुख्य रूप से डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में 'शरारत गाने' से सुर्खिंयों में छाईं। इससे पहले, उन्हें इंस्टाग्राम की इंफ्लूएंसर के रूप में देखा गया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय, वे अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। इस बार NEET छात्रों के साथ खड़ी होना उनकी सिटिजन एक्टिविस्ट वाली छवि को मजबूत करता है। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

NEET विवाद: क्यों गर्म है माहौल?

नीट परीक्षा देशभर में लाखों छात्रों की किस्मत तय करती है। पिछले सालों में बार-बार पेपर लीक, अनियमितताएं और कोचिंग माफिया के आरोप लगे हैं। नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, नीट छात्रों की मौत पर परिजनों को 1 करोड के मुआवजे की मांग को लेकर 6 जून से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर से आवाज बुलंद कर रही है। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तब और भी मुखर हो गया, जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 28 जून को इससे जुड़े। 29 जून से वांगचुक ने भूख हडताल की।

20 जुलाई को सीजेपी के 'संसद चलो' मार्च में विपक्षी दलों का समर्थन मिला। लेकिन, पुलिस की छात्रों पर हुई लाठीचार्ज-आंसू गैस जैसी कार्रवाई ने विपक्ष में आक्रोश भर दिया। इसकी गूंज संसद तक सुनाई दी। 21 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने पीएम आवास के सामने धरना दिया। इसके बाद, पूरे देश भर में प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ देखने को मिला।