Diesel Sales Limit New Rules: पश्चिम एशिया के संघर्ष का असर भारत में ईंधन सप्लाई पर दिखने लगा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच कुछ निजी कंपनियों ने पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री सीमित कर दी है। इससे वाहन चालकों और कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
(Diesel Sales Limit New Rules/Image Credit: AI-generated)
Modified Date: September 24, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: September 24, 2026 3:56 pm IST
HIGHLIGHTS
- कुछ निजी पंपों पर डीजल बिक्री सीमित।
- Jio-BP के कुछ पंपों पर 50 लीटर की सीमा।
- नायरा के कुछ आउटलेट्स पर भी लिमिट।
बिजनेस: Diesel Sales Limit New Rules: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया के संघर्ष के बीच भारत में ईंधन की सप्लाई को लेकर दबाब बढ़ रहा है। इसी बीच कुछ निजी तेल कंपनियों ने अपने पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री सीमित (Diesel Sales Limit New Rules) करनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ Jio-BP पेट्रोल पंपों पर एक ग्राहक को अधिकतम 50 लीटर डीजल देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कुछ पंपों पर रोजाना कुल डीजल बिक्री की सीमा 6,000 लीटर तक तय किए जाने की जानकारी सामने आई है। नायरा एनर्जी ने कुछ पेट्रोल पंपों पर एक ग्राहक को एक बार में 70 से 200 लीटर तक डीजल देने की लिमिट (Diesel Sales Limit) की जानकारी दी है।
सरकारी पेट्रोल पंपों पर फिलहाल राहत
लेकिन इन सीमाओं का असर देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर नहीं है। सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम फिलहाल अपने पेट्रोल पंपों पर बिना ऐसी बिक्री सीमा के पेट्रोल-डीजल उपलब्ध करा रही हैं। इन कंपनियों का देश के कुल फ्यूल स्टेशनों में बड़ा हिस्सा है। इसलिए निजी पंपों पर लगाई गई सीमित पाबंदियों को फिलहाल देशव्यापी डीजल संकट नहीं माना जा रहा है। ग्राहकों को अभी भी बड़ी संख्या में सरकारी पेट्रोल पंपों पर ईंधन मिल रहा है।
ट्रक और कमर्शियल वाहन हो सकते हैं प्रभावित
डीजल की मात्रा सीमित होने (Diesel Sales Limit New Rules) से सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी के ट्रक और दूसरे कमर्शियल वाहन चालकों को हो सकती है। दूरदराज के इलाकों में पेट्रोल पंपों की संख्या कम होती है। ऐसे में ट्रक चालक अक्सर एक ही जगह बड़ी मात्रा में डीजल भरवा लेते हैं ताकि आगे रास्ते में ईंधन की कमी न हो। अगर बिक्री सीमा जारी रहती है तो उन्हें रास्ते में कई बार रुककर डीजल भरवाना पड़ सकता है। इससे यात्रा का समय और संचालन लागत बढ़ सकती है। लेकिन फिलहाल पूरे देश में डीजल की कमी जैसी स्थिति नहीं है।
कंपनियों पर बढ़ रहा लागत का दबाव
डीजल बिक्री पर यह कदम ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ी हुई हैं। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में उसी अनुपात में बदलाव नहीं होने से सरकारी तेल कंपनियों पर मार्जिन का दबाव बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल पर करीब 8 रुपये और डीजल पर लगभग 9 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इस स्तर पर तीनों कंपनियों का संयुक्त दैनिक नुकसान करीब 530 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Central Govt Employee Salary: सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी! महीना पूरा होने से पहले मिलेगी सैलरी, जानिए खाते में कब पहुंचेगा पैसा
- Junior Doctors Strike in CG: प्रदेश में फिर बढ़ेगी मरीजों की परेशानियां! एक बार फिर जूनियर डॉक्टर्स ने खोला मोर्चा, अब इमरजेंसी सेवा बंद करने की दी चेतावनी
- Mutton Shops Closed in Raipur: राजधानी में इतने दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली दुकान तो होगी सख्त कार्रवाई, नगर निगम ने जारी किया आदेश
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: क्या पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री सीमित कर दी गई है?
उत्तर: कुछ निजी ईंधन कंपनियों के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री सीमित किए जाने की खबर है। यह नियम देशभर में लागू नहीं है।
प्रश्न 2: Jio-BP पंप पर कितने लीटर डीजल मिल रहा है?
उत्तर: रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ Jio-BP आउटलेट्स पर एक ग्राहक को अधिकतम 50 लीटर डीजल देने के निर्देश हैं।
प्रश्न 3: क्या सरकारी पेट्रोल पंपों पर भी डीजल की लिमिट है?
उत्तर: फिलहाल इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ऐसी किसी सीमा की जानकारी नहीं दी है और सामान्य रूप से ईंधन बिक्री जारी है।
प्रश्न 4: डीजल की सीमा से सबसे ज्यादा किसे परेशानी हो सकती है?
उत्तर: लंबी दूरी के ट्रक और कमर्शियल वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हो सकती है, क्योंकि उन्हें एक बार में बड़ी मात्रा में डीजल की जरूरत होती है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।