Time Published: Monday, July 20, 2026, 16:00 [IST]

Dimple Yadav Detained: दिल्ली में सोमवार यानी 20 जुलाई 2026 को एक तरफ संसद में मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। दूसरी तरफ, CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के जंतर-मंतर से संसद तक पैदल मार्च में पुलिस की जमकर लाठियां चटकी। प्रदर्शनकारियों को काबू में लाने के लिए आंसू गैस तक का सहारा लिया गया।

इसी कड़ी में, CJP के समर्थन में समाजवादी पार्टी (सपा) की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, कैराना से सांसद इकरा हसन, आजमगढ़ सीट से सांसद धर्मेंद्र यादव मार्च में शामिल हुए। सपा का दावा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। क्या डिंपल यादव के आई चोंट?

dimple-yadav-detained

सामने आई एक फोटो में डिंपल के दाएं हाथ की कलाई में कपड़ा बंधा नजर आया। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान डिंपल के हाथ में चोट आई है। इनका मकसद CJP प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाना था, जो परीक्षा पेपर लीक, NEET-UG और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। यह प्रोटेस्ट CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में किया गया।

समाजवादी पार्टी ने क्या कहा?

पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। झड़प की स्थिति बनी। कुछ रिपोर्टों में प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल भी बताया गया। सपा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करके कहा कि दिल्ली में छात्रों की आवाज उठा रहीं लोकसभा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी एवं अन्य सपा सांसदों को पुलिस द्वारा डिटेन किया जाना, साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है।

पुलिस ने हिरासत में लेने से किया इनकार, कहा- अफवाहों से दूर रहें

उधर, मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा या लोगों को हिरासत में लेने की छिटपुट घटनाओं का जिक्र किया गया है। यह सूचित किया जाता है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह या गलतफहमी पर ध्यान न दें और उस जगह व उसके आस-पास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।

कौन है दीपके?

आपको बता दें कि 30 साल के दीपके , जो पिछले दो सालों से अमेरिका में रह रहे हैं, कथित तौर पर परीक्षा पत्रों के लीक होने सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बाद शिक्षा क्षेत्र में सुधारों की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करने के लिए जून में भारत लौट आए। बाद में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (59) भी उनके साथ शामिल हो गईं , जिन्होंने 28 जून को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।