Aug 03, 2026 09:37 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Delhi Premier League: दिल्ली में जारी डीपीएल टी20 लीग के अब तक 5 मैच खेले जा चुके हैं। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने लगातार दो मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि न्यू दिल्ली टाइगर्स का भी खाता खुल गया। 

DPL Central Delhi KIngs New Delhi Tigers

डीपीएल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स टीमें

दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स का जलवा अब तक देखने को मिला है। रविवार को दोपहर के गेम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को बारिश से बाधित मैच में हराया और अंकतालिका में शीर्ष स्थान पाया, जबकि न्यू दिल्ली टाइगर्स ने भी पहली जीत सीजन की दर्ज की। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने अपने दूसरे मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को हराया। पहले मैच में उन्हें वेस्ट दिल्ली लायंस टीम से हार मिली थी।

रविवार 2 अगस्त को खेले गए दिन के पहले मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से प्रभावित 10-10 ओवर के मुकाबले में टीम ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 9.5 ओवर में छह विकेट खोकर 133 रन बनाते हुए रोमांचक जीत हासिल की।

वंश बेदी के बल्ले से आया तूफान

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की जीत के नायक विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी रहे, जिन्होंने मात्र 16 गेंदों में नाबाद 47 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के जड़े। कप्तान यश धुल ने 16 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि जोंटी सिद्धू ने 12 गेंदों में 25 रन की उपयोगी पारी खेली। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाए। याजस शर्मा ने 16 गेंदों में 39, मोहित पंवार ने 18 गेंदों में 37 और अक्षय सैनी ने 15 गेंदों में 31 रन की तेज़ पारियां खेलीं।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से केशव डबास सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 14 रन देकर दो विकेट झटके। अरुण पुंडीर, तेजस बारोका और गावनिश खुराना को एक-एक सफलता मिली। आउटर दिल्ली वॉरियर्स की ओर से प्रथम सलूजा और अमन चौधरी ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बल्लेबाज़ों को जीत से नहीं रोक सके। लगातार दूसरी जीत के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स को इस मुकाबले में करीबी हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे मैच का लेखा-जोखा

वहीं, दिन के दूसरे मैच में बारिश ने खेल खराब नहीं किया। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन 8 विकेट खोकर 20 ओवर में बनाए। इसमें लक्ष्य थरेजा की 57 गेंदों में खेली गई 86 रनों की पारी शामिल थे। 26 रन य़शजीत ने बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला, लेकिन फिर भी टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से 2-2 विकेट दीपक पुनिया, आशीष मीणा और ध्रुव कौशिक को मिले। वहीं, जब टीम 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 129 रनों तक पहुंच पाई। इस तरह मुकाबला न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 49 रनों से जीत लिया। कई बल्लेबाजों को शुरुआत मिली, लेकिन भी 22 रन से आगे नहीं बढ़ सका। 22 रन कप्तान मयंक रावत ने बनाए, जबकि 20 रन हार्दिक शर्मा ने बनाए। 19-19 रन काव्य गुप्ता और अर्पित राणा के बल्ले से आए। न्यू दिल्ली की ओर से 2-2 विकट प्रद्युमन सनन और लक्ष्मण को मिले।

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स

संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।

करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।

खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:

क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।

ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल

पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।

विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें