Published: Sunday, September 27, 2026, 16:20 [IST]
DRDO Recruitment 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में अप्रेंटिसशिप करने का मौका सामने आया है। DRDO के प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट (PXE), चांदीपुर ने अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा पास युवाओं का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को डिफेंस रिसर्च और आधुनिक तकनीक से जुड़े काम को करीब से समझने का मौका मिलेगा।
अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल होगी और चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इस भर्ती में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, सिविल, केमिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल जैसी ब्रांच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और फॉर्म 12 अक्टूबर 2026 तक तय पते पर पहुंच जाना चाहिए।
50 अप्रेंटिस पदों पर चयन
DRDO PXE चांदीपुर की इस भर्ती के जरिए कुल 50 उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा। इसमें अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। ट्रेनिंग की अवधि एक साल रखी गई है। अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को रिसर्च और डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़े कामकाज को समझने का अवसर मिलेगा। यह अनुभव आगे सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी हो सकता है।
ये भी पढ़ें: न कोचिंग, न फुल-टाइम पढ़ाई! एयरफोर्स की स्क्वाड्रन लीडर ने NEET PG में गाड़ा झंडा, 8 नंबर से छुट्टा AIR 1
किन ब्रांच के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?
इस अप्रेंटिसशिप में इंजीनियरिंग की कई प्रमुख ब्रांच को शामिल किया गया है। इनमें मुख्य रूप से:
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
- मैकेनिकल
- केमिकल
- सिविल
- कंप्यूटर साइंस
- इलेक्ट्रिकल
उम्मीदवार अपनी संबंधित ब्रांच के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
B.Tech और डिप्लोमा वालों को कितना स्टाइपेंड?
अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। योग्यता के आधार पर राशि अलग-अलग है।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: B.Tech पास उम्मीदवारों को हर महीने 12,300 रुपये मिलेंगे।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए मासिक स्टाइपेंड 10,900 रुपये तय किया गया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस स्टाइपेंड के अलावा संस्थान की तरफ से कोई अन्य विशेष भत्ता नहीं दिया जाएगा।
सिर्फ फ्रेशर्स कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में केवल हाल में डिग्री या डिप्लोमा पूरा करने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। उम्मीदवार ने 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी डिग्री या डिप्लोमा पास किया होना चाहिए। यानी इससे पहले पास आउट हुए उम्मीदवार इस अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
कैसे होगा चयन?
सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके एकेडमिक रिकॉर्ड और प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए PXE चांदीपुर, ओडिशा बुलाया जाएगा। अगले चरण में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू हो सकता है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए जॉइनिंग लेटर भेजा जाएगा।
ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन करना होगा आवेदन
DRDO की इस अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है। उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा। फॉर्म में नाम, ब्रांच, NATS एनरोलमेंट नंबर, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी साफ तौर पर भरनी होगी। इसके साथ जरूरी शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाकर फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा।
इसके बाद आवेदन को लिफाफे में रखकर भेजना होगा। लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में 'Application for Apprentice' और संबंधित ब्रांच का नाम लिखना जरूरी है।
इस पते पर भेजें आवेदन
भरा हुआ आवेदन पत्र इस पते पर भेजना होगा:
The Director,
Proof & Experimental Establishment (PXE),
Defence R&D Organisation,
PO-Chandipur, District-Balasore, Odisha-756025
12 अक्टूबर तक पहुंचना चाहिए फॉर्म
DRDO PXE अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन पत्र 12 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। अंतिम तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भेजने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें: 28 हजार रैंक से AIR 1 तक का सफर! डॉ. मोनीश की वो मास्टर स्ट्रेटजी जिसने उन्हें बना दिया NEET PG टॉपर