रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है. डीआरडीओ ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की है. इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को क्रिप्टोलॉजी से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. इंटरव्यू 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगा. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.

इतने पदों पर होगी भर्ती

डीआरडीओ की साइंटिफिक ग्रुप एनालिसिस (SAG) लैब ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के कुल 11 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें गणित के 3, कंप्यूटर साइंस/आईटी के 4, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 3 और फिजिक्स का 1 पद शामिल है. सभी विषयों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 5 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा.

ये है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ निर्धारित एजुकेशनल क्वालिफिकेशन होनी चाहिए. मैथ्स और फिजिक्स के अभ्यर्थियों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ NET अनिवार्य है. वहीं कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईसीई के उम्मीदवारों के पास प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक तथा वैध NET या GATE स्कोर होना चाहिए. संबंधित विषय में एमई या एमटेक करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इंटरव्यू की तारीख तक अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

37 हजार रुपये स्टाइपेंड

चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष तक रिसर्च वर्क करने का अवसर मिलेगा. इस दौरान हर महीने 37,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस (HRA), मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी नियमों के अनुसार मिलेंगे.

उम्मीदवारों को पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसमें सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी. भरा हुआ आवेदन फॉर्म, बायोडाटा और ओरिजनल दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू की जगह पर पहुंचना होगा. इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज पहले ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं. इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को 5 अगस्त को सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच मेन गेट रिसेप्शन, मेटकाल्फ हाउस, दिल्ली-110054 में रिपोर्ट करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है. इंटरव्यू के दौरान लैपटॉप, पेन ड्राइव, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button