Drishyam: The Conclusion: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में फिल्म के तीसरे पार्ट ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें अजय देवगन की आंख नजर आ रही है, जो फिल्म के सस्पेंस और रहस्य की ओर इशारा कर रही है. तो चलिए जानते हैं, ये फिल्म कब सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
अजय देवगन की ‘Drishyam: The Conclusion’ सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म को ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स ने अभी कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी रिवील नहीं की है. ऐसे में फैंस के बीच ये जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है कि विजय सालगांवकर इस बार अपने परिवार को कैसे बचाएगा और क्या उसका पुराना राज आखिरकार सामने आएगा की नहीं.
पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
वहीं, फिल्म के नए पोस्टर में अजय देवगन की सिर्फ आंख दिखाई गई है. इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा है- 'मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है', यानी विजय के लिए उसका सच और उसका परिवार ही सबसे ज्यादा मायने रखता है. पोस्टर का ये लुक फिल्म की कहानी में परिवार और राज के बीच होने वाली जंग की ओर इशारा करता है और इसे देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.
ये भी पढे़ं- Toxic Advance Booking: टॉक्सिक ने मचा दी तबाही, बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
अब तक ‘दृश्यम’ में क्या हुआ?
‘दृश्यम’ की कहानी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. विजय एक साधारण परिवार का आदमी है, जिसे फिल्में देखने का काफी शौक है. कहानी तब बड़ा मोड़ लेती है, जब उसकी बेटी अंजू एक ऐसी घटना में फंस जाती है, जिसके बाद विजय अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस से लेकर कानून तक को चकमा देने की कोशिश करता है. वो अपने परिवार के लिए एक ऐसी कहानी तैयार करता है, जिसे सच साबित करना आसान नहीं होता.
इसके बाद साल 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ में कहानी कई साल आगे बढ़ती है. विजय अब अपने परिवार के साथ सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन पुराने केस की परछाई उसका पीछा नहीं छोड़ती. पुलिस दोबारा इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करती है और यहीं से विजय और पुलिस के बीच फिर से दिमागी खेल शुरू हो जाता है. फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार भी इस जांच को एक नया मोड़ देता है. ‘दृश्यम 2’ ने भारत में करीब 240 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और दुनियाभर में करीब 345 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.
फिल्म की स्टार कास्ट
‘Drishyam: The Conclusion’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की पिछली दोनों फिल्मों में तब्बू ने मीरा देशमुख और श्रिया सरन ने विजय की पत्नी नंदिनी का किरदार निभाया था. वहीं, तीसरे पार्ट में भी इन कलाकारों की वापसी होगा. जिनमें तब्बू , श्रिया सरन के अलावा इशिता दत्ता, मृणाल जादव का नाम है. वहीं,
हालांकि अक्षय खन्ना इस बार फिल्म में नहीं है, लेकिन जयदीप अहलावत की एंट्री होने वाली है.
कितने बजट में बनी ‘दृश्यम 3’?
फिल्म के बजट की बात करें तो मेकर्स ने अभी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के बजट का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ करीब 48-50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. वहीं, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे पार्ट को बनने में करीब 100 करोड़ लगे हैं. वहीं, बता दें कि इसका निर्केशन अभिषेक पाठक ने किया है.
ये भी पढ़ें- 'तुम किस हद तक गिर सकती हो', धर्म परिवर्तन के आरोप पर भड़के आसिम रियाज, हिमांशी खुराना की लगाई क्लास