Ratlam Train Car Accident Video: रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में वलसाड-हिसार एक्सप्रेस (04728) रेलवे ट्रैक पर फंसी एक कार से टकरा गई। यह पूरी घटना बंजली-सेजावता बायपास पर लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 192 के पास हुई। हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। रतलाम के मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार के मुताबिक, लोको पायलट ने दूर से ही ट्रैक पर कार को देख लिया था। इसके बाद ट्रेन की रफ्तार कम कर दी गई जिससे हादसा टल गया।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
गेट बंद होने के दौरान ट्रैक पर फंसी कार
जानकारी के मुताबिक़ प्रणव उपाध्याय की कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी। इसी दौरान लेवल क्रॉसिंग का गेट बंद हो गया और कार ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन के सीनियर ऑफिसर मौके पर पहुंचे।
क्रेन से हटाई गई कार, जांच के आदेश
Ratlam Train Car Accident Video: हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद रेल यातायात बहाल हो सका। ड्यूटी पर तैनात गेट कर्मचारियों की लापरवाही के आरोपों के बाद डीआरएम अश्विनी कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कार रेलवे ट्रैक पर कैसे फंसी और लेवल क्रॉसिंग गेट का संचालन करने वाले कर्मचारियों की क्या भूमिका रही।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
Madhya Pradesh: Passenger train collides with a car stuck on railway tracks in Ratlam; no injuries reported.
The car got stuck as the railway gate closed. The driver tried to move it off the tracks but failed. Thanks to the loco pilot’s presence of mind and the timely evacuation of the occupants, everyone escaped unharmed.
— qpzm news (@qpzmnews) October 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले खुला नौकरियों का पिटारा, 426 पदों पर आज होगी भर्ती, 30 हजार रुपए मिलेगी
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, देख लें कहां-कहां लग सकता है जाम
पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया
कॉजपा को आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने की अनुमति मिली
यमन के अदन में सरकारी महल के पास कम से कम छह धमाके, प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी