फरीदाबाद में सीलिंग कार्रवाई में DTP से भिड़ा रिटायर्ड SI: रिहायशी मकानों में चल रही थी व्यावसायिक गतिविधियां; 9 यूनिट्स सील - Faridabad News
फरीदाबाद3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
फरीदाबाद सीलिंग कार्रवाई में डीटीपी से भिड़ा रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर।
फरीदाबाद के सेक्टर-76 में रिहायशी मकानों में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई करने पहुंची डीटीपी की टीम के सामने उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि रिटायर्ड पुलिसकर्मी रिहायशी मकान में प्रॉपर्टी कार्यालय चला रहे थे।
सीलिंग की कार्रवाई का विरोध करते हुए वह डीटीपी अधिकारी के सामने अड़ गए। डीटीपी यजन चौधरी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उन्हें हटाने को कहा, लेकिन काफी देर तक पुलिसकर्मी उन्हें हटाने के लिए आगे नहीं आए। इस दौरान मौके पर खूह बहस हुई।
जानिए दोनों के बीच क्या बहस हुई…
रिटायर्ड SI: कोई इसे सील नहीं करेगा। यह मेरा ऑफिस है।
DTP: आपका ऑफिस है तो भी सील होगा। रिहायशी प्लॉट में व्यावसायिक गतिविधि चल रही है। आप पुलिसकर्मियों से कहकर इन्हें यहां से हटाइए।
रिटायर्ड SI: कैसे पकड़ोगे, बताओ? मेरा ऑफिस है ये। पूरे फरीदाबाद में सील कर दिए आपने?
DTP: हां, कर रहे हैं। आज आपसे शुरू कर रहे हैं।
रिटायर्ड SI: नहीं करेंगे।
DTP: फोर्स बुलाओ और इन्हें यहां से अलग करो।
रिटायर्ड SI: मुझे सिर्फ दो नोटिस मिले हैं। तीन नोटिस होते हैं। दो नोटिस का जवाब बन रहा है, वकील से बात कराऊं?
DTP: ऐसा नहीं है। दो ही नोटिस होते हैं। आपने जवाब क्यों नहीं दिया?
रिटायर्ड SI: आज ही जवाब दे रहे हैं।
DTP: आदेश के मुताबिक सात दिन के अंदर जगह खाली करनी थी।
रिटायर्ड SI: कोई बात नहीं, दो नोटिस का जवाब दे रहे हैं आपको।
रिटायर्ड SI: आप जहां से आए हैं, वहीं से कार्रवाई शुरू करिए। मेरा नंबर आएगा तो सील कर लेना।
DTP: आप मुझे मत बताइए कि कहां से कार्रवाई करनी है। मेरी मर्जी, जहां से होगी वहां से कार्रवाई करूंगा। नोटिस चिपके हुए हैं।
रिटायर्ड SI: मैं कानून जानता हूं। तीन नोटिस होते हैं।
DTP: आप कानून जानते हैं तो बताइए, तीसरा नोटिस कौन सा है? दो ही होते हैं।
DTP: आप इन्हें यहां से हटाइए, नहीं तो मैं SP साहब से शिकायत करूंगा।
रिटायर्ड SI: कोई कार्रवाई नहीं होगी। आज ही जवाब बन रहा है, जवाब दे दूंगा।
DTP: पुलिसकर्मियों से कह रहा हूं, आप इतनी बहस क्यों करने दे रहे हैं? इन्हें यहां से हटाइए। मैं एक प्रतिशत भी मौका नहीं दूंगा।
पुलिस से रिटायर्ड अधिकारी ने किया विरोध
डीटीपी अधिकारी के अनुसार, टीम सेक्टर-76 पी ब्लॉक में बिना अनुमति चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के प्रॉपर्टी कार्यालय पर टीम पहुंची। आरोप है कि उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया और टीम के काम में बाधा डालने का प्रयास किया।
डीटीपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से सहयोग मांगा। बताया गया कि इस दौरान डीटीपी अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने की बात भी कही।
डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि व्यावसायिक गतिविधियां चलाए जाने की शिकायत मिली थी।
15 यूनिट में चल रहा था व्यावसायिक काम
डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को रिहायशी मकानों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद करीब 15 यूनिट में ब्यूटी पार्लर, क्लिनिक, प्रॉपर्टी कार्यालय और बिना अनुमति नर्सिंग होम जैसी गतिविधियां चलती मिलीं। संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी कर गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे।
विभाग के द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी गतिविधियां बंद नही की गई।
9 यूनिट सील, कई ने खुद खाली की जगह
नोटिस के बावजूद गतिविधियां जारी रहने पर गुरुवार को डीटीपी की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने 9 यूनिट को सील कर दिया। वहीं, 4 से 5 यूनिट संचालकों ने टीम के पहुंचने से पहले या कार्रवाई के दौरान खुद ही जगह खाली कर दी।
नर्सिंग होम में मरीज मिलने पर सोमवार तक समय
डीटीपी अधिकारी ने बताया कि एक नर्सिंग होम में मरीज भर्ती मिले। मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए संचालक को सोमवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
.
खबरें और भी हैं...
फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने कराया सामूहिक मुंडन: सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, बोले- आश्वासन नहीं लिखित आदेश चाहिए
0:38
कॉपी लिंक
शेयर
HSVP ने 3 दिन में 80-100 अवैध निर्माण हटाए: फरीदाबाद में ग्रीन बेल्ट में होगा पौधारोपण; मकान और गोदाम ध्वस्त
0:28
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में PHC गेट पर डिलीवरी मामले में कमेटी गठित: डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ की होगी जांच, अस्पताल का गेट बंद था, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में मृत गायों से भरी पिकअप पकड़ी: गौ रक्षा दल के सदस्यों ने किया हंगामा, ड्राइवर बोला-अंतिम संस्कार को ले जा रहा था