एजुकेशन
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Jul 19, 2026, 10:40 AM IST
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा हाल ही में यूजी कोर्स में सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बीच छात्रों को एडमिशन के लिए कई दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसमें एक दस्तावेज की कमी से आपका दाखिला रद्द हो सकता है। इसलिए पहले ही डॉक्यूमेंट्स तैयार करें।
![]()
डीयू में एडमिशन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी (Photo - AI)
DU Admission 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) का रिजल्ट आने के बाद, छात्रों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया। अब CSAS के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में विश्वविद्यालय द्वारा पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई है। अब एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की भी आवश्यकता है, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बता दें कि डीयू में एडमिशन मिलना जितना आपकी CUET रैंक पर निर्भर करता है, उतना ही इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज सही समय पर उपलब्ध हैं या नहीं। हर साल काउंसलिंग के दौरान कई छात्र सिर्फ दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण अपनी मनपसंद सीट गंवा बैठते हैं। आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए आपको आपको पता होना चाहिए की दाखिले के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने हैं और किन बातों का विशेष ध्यान रखना है।
DU एडमिशन 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और कॉलेज अलॉटमेंट के बाद वेरिफिकेशन के लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी स्कैन कॉपी होनी अनिवार्य है। एक दस्तावेज की कमी से आपका एडमिशन रद्द हो सकता है।
1. CUET UG 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
2. कक्षा 10वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
3. कक्षा 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
4. जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र
5. चरित्र प्रमाण पत्र
6. माइग्रेशन और ट्रांसफर सर्टिफिकेट
7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
8. फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि सरकारी आईडी)
9. दिव्यांग प्रमाण पत्र
10. निवास प्रमाण पत्र
इन 4 बातों का रखें 'विशेष ध्यान'
यदि आप OBC-NCL या EWS कैटेगरी से आते हैं, तो ध्यान रखें कि आपका सर्टिफिकेट 31 मार्च 2026 के बाद का जारी होना चाहिए। पुराना सर्टिफिकेट होने पर आपको जनरल कैटेगरी में डाल दिया जाएगा और आपको आरक्षित कैटेगरी का लाभ नहीं मिलेगा। यानी उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखा है कि उनका जाति प्रमाण पक्ष वैलिड हो।
नाम की स्पेलिंग का मिलान: आपके कक्षा 10वीं-12वीं के सर्टिफिकेट, CUET फॉर्म और जाति प्रमाण पत्र में आपका नाम और माता-पिता के नाम की स्पेलिंग बिल्कुल एक जैसी होनी चाहिए। अगर इसमें मामूली सा भी अंतर है तो आपको एफिडेविट की जरूरत पड़ सकती है।
सर्टिफिकेट का फॉर्मेट: सभी रिजर्वेशन सर्टिफिकेट केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में होने चाहिए और सक्षम प्राधिकारी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होने अनिवार्य है।
एक्टिव ईमेल और मोबाइल नंबर: CSAS पोर्टल पर वही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें जो एक्टिव स्थिति में हो, क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स और ओटीपी इसी पर भेजे जाएंगे।
![]()
वर्षा कुशवाहाauthor
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article