Dussehra 2026 School Holiday:  11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि  (Shardiya Navratri 2026) प्रारंभ हो रही हैं। ऐसे में नौरात्र के पहले ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh School Holidays 2026)में दहशरा की छुट्टियों (School Holiday October 2026) का ऐलान हो गया। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में सरकारी कर्मचारी  (Govt Employee) और स्कूली बच्चों की बल्ले बल्ले होने वाली है। चलिए जानते हैं दशहरा और दीपावली पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल। 

Rahul Priyanka Gandhi FIR: राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों पर FIR, प्रोटेस्ट के दौरान आकाशवाणी भवन में घुसने का आरोप, खड़गे के घर पर विपक्षी सांसदों की बैठक

दशहरे पर इतने दिन की मिलेगी छुट्टी (Dussehra-Diwali Holidays)

आपको बता दें छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh News) में दशहरे के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने पांच दिन की छुट्टी का ऐलान (CG School Holiday List 2026) किया है। दशहरे की छुट्टियां 17 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक 5 दिन की मिलेगी। 

दीपावली पर इतने दिन मिलेगी छुट्टी

आपको बता दें (School Holiday List 2026) दहशरे के साथ ही दिवाली की भी छुट्टी अभी से घोषित कर दी गई हैं। दिवाली पर भी पांच दिनों की छुट्टी (Diwali Holidays 2026) का ऐलान स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से किया गया है। ये छुट्टियां 6 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक दी गई हैं।

ठंडी की छुट्टियां कब से कब तक रहेगीं

Cg School HOliday 2026

छत्तीसगढ़ में दीपावली और दहशरा के साथ साथ ठंडी की छुट्टियां (Winter Vacation) यानी शीतकालीन अवकाश भी घोषित कर दिए गए हैं। इसके अनुसार यहां 5 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। जो 24 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर (December) तक रहेगीं। इस तरह से स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने कुल 15 दिनों के अवकाश की घोषणा की है।

बीते साल से 3 दिन कम इस बार की छुट्टियां 

आपको बता दें बीते साल शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा (Dussehra 2026 ) , दीपावली (Diwali 2026) और शीतकालीन अवकाश 6-6 दिन का था। दशहरा पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक छुट्टी रही थी। इस हिसाब से पिछले सत्र में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिन का अवकाश था, जबकि इस साल 2026 में ये घटकर 15 दिन हो गया है। 

CG Rojgar Mela: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, राजधानी में आज से दो दिन लगेगा रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका