
DUSU चुनाव 2026 केंद्रीय पैनल के लिए ABVP की तरफ से घोषित कैंडिडेट्स
DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) इलेक्शन 2026 आधिकारिक शंखनाद हो गया है. नामांकन के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसके साथ ही डूसू चुनाव 2026 के लिए ABVP, NSUI समेत अन्य छात्र संगठनों ने अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है, जिसमें मुख्य तौर पर डूसू केंद्रीय पैनल के 4 कैंडिडेट शामिल हैं. ABVP ने डूसू केंद्रीय पैनल के इन 4 पदों के लिए खिलाड़ियों पर दांव लगाया. साथ ही इन कैंडिडेट्स के सहारे दिल्ली, यूपी और राजस्थान के छात्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है.
आइए, इसी कड़ी में डूसू चुनाव के केंद्रीय पैनल पर चुनाव लड़ रहे ABVP के चारों कैंडिडेट्स के बारे में जानते हैं. जानते हैं कि ABVP की तरफ से अध्यक्ष से ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट कौन है.
दिल्ली से हैं अध्यक्ष पद प्रत्याशी यश डबास, खेल मैदान में दिखा चुके हैं जलवा
डूसू चुनाव 2026 में ABVP की तरफ से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले यश डबास मूलतः दिल्ली के कंझावला के निवासी हैं. उन्होंने डीयू के एसजीटीबी खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वह डीयू के बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में पढ़ रहे हैं. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी हैं और स्पेन, ऑस्ट्रेलिया व सर्बिया में आईटीएफ प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं. CBSE नेशनल्स, SGFI नेशनल्स, खेलो इंडिया एवं ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के लिए चयनित हुए हैं तथा नार्थ इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में डीयू का प्रतिनिधित्व किया है.
बनारस के हैं इशु मौर्य, उपाध्यक्ष पद पर ABVP की कैंडिडेट
डूसू चुनाव 2026 में ABVP की तरफ से उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे इशु मौर्य मूलतः उत्तर प्रदेश के बनारस के निवासी हैं. उन्होंने डीयू के सत्यवती कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. छात्र जीवन से ही नेतृत्व, वाद-विवाद और सार्वजनिक संवाद में उनकी विशेष रुचि रही है। वर्ष 2021 से अभाविप से जुड़े इशु सत्यवती कॉलेज (मॉर्निंग) इकाई के अध्यक्ष एवं स्टूडेंट्स फॉर सेवा के सह-संयोजक का दायित्व निभा चुके हैं. वर्तमान में वह कैंपस लॉ सेंटर में लाॅ स्टूडेंट हैं.
सचिव पद दिल्ली की रिया छावड़ी, बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं
डूसू चुनाव में ABVP की तरफ से सचिव पद का चुनाव लड़ रही रिया छावड़ी मूलतः दिल्ली के बदरपुर स्थित मोड़बंद गांव की निवासी हैं. वह कृषक परिवार से संबंध रखती हैं. रिया ने डीयू के श्री अरबिंदो कॉलेज से पढ़ रही हैं. वह मौजूदा समय में बीए प्रोग्राम चौथे साल की स्टूडेंट हैं. रिया इंटर-कॉलेज स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं.
राजस्थान के चूरू के हैं लक्ष्यराज सिंह, इंटरनेशल हैंडबॉल खिलाड़ी हैं
डूसू चुनाव 2026 में ABVP की तरफ सेसंयुक्त सचिव पद से चुनाव लड़ रहेलक्ष्यराज सिंह मूलतः राजस्थान के चूरू जिले के निवासी हैं. उन्होंने डीयू के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है. वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैंडबॉल खिलाड़ी हैं और एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. नेशनल गेम्स में राजस्थान तथा नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स में डीयू का प्रतिनिधित्व किया है. वर्तमान में वह डीयू के कैंपस लॉ सेंटर से लॉ की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More