
डीयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर यश और विजय के बीच टक्कर
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 को लेकर छात्र संगठनों ने अपने कैंडिडेट्स के नाम सामने रखने शुरू कर दिए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने चारों केंद्रीय पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है. आम आदमी पार्टी से जुड़े एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) ने भी अध्यक्ष और सचिव पद के कैंडिडेट्स घोषित किए हैं. वहीं, AISA और SFI ने भी अपने प्रत्याशियों के नामांकन कराए हैं. चारों केंद्रीय पदों के लिए 88 नामांकन शुरुआती जांच में वैलिड मिले हैं. हालांकि, डॉक्यूमेंट्स और एलिजिबिलिटी के वेरिफिकेशन के बाद अंतिम तस्वीर बदल सकती है.
ABVP ने चारों पदों पर उतारे उम्मीदवार
ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष के लिए इशू मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह को कैंडिडेट बनाया है.
ABVP की ओर से कुल सात संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें आलोक अत्री, इशू मौर्य, लक्ष्य राज सिंह, नितिन तंवर, रिया छावड़ी, तान्या मावी और यश डबास शामिल थे.
NSUI के चारों केंद्रीय पदों के उम्मीदवार
NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद के लिए वीर छत्रथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और सह-सचिव पद के लिए गोपाल चौधरी को अधिकृत कैंडिडेट बनाया है. NSUI की ओर से विजय शंकर मीना, विशेष यादव, दीपांशु शौकीन, नम्रता चौधरी, जन्नत विश्नोई, गोपाल चौधरी और वीर चरथ के नामांकन हुए.
ASAP और दूसरे संगठनों की स्थिति
AAP से संबंधित ASAP ने अध्यक्ष पद के लिए अश्मित कुमार पवार और सचिव पद के लिए पंकज कुमार को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, जानवी कटारिया और कुनाल त्यागी का नामांकन नहीं हुआ. AISA से अनन्या ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है. SFI से स्टंजन और पारिजात ने भी नामांकन दाखिल किया है.
88 नामांकन शुरुआती जांच में वैलिड
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की अंतरिम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर 25, उपाध्यक्ष पर 20, सचिव पर 24 और संयुक्त सचिव पद पर 19 नामांकन सही पाए गए हैं. यानी कुल 88 नामांकन प्रारंभिक जांच में वैलिड मिले हैं.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More