Aug 06, 2026 06:57 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
JBL ने भारत में Live Beam 4 और Live Buds 4 TWS ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Smart Charging Case, Adaptive ANC, Hi-Res Audio और 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

40 घंटे की बैटरी, Smart Case और Adaptive ANC के साथ आए JBL के नए Earbuds
ऑडियो ब्रांड JBL ने दो नए प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स JBL Live Beam 4 और JBL Live Buds 4 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन दोनों ईयरबड्स को ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया है, जो दमदार साउंड के साथ स्मार्ट फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। नए मॉडल्स की सबसे बड़ी खासियत इनका Smart Charging Case है, जिसकी मदद से कई जरूरी सेटिंग्स और कंट्रोल बिना स्मार्टफोन निकाले ही किए जा सकते हैं। इसके अलावा दोनों ईयरबड्स में Adaptive Noise Cancelling (ANC), Hi-Res Audio, Bluetooth 5.4, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव

28% OFF

JBL New Live Beam 4 TWS with Smart Charging Case, Hi-Res Audio, True Adaptive Noise Cancelling 2.0, 6-Mic Perfect Calls 2.0, Personi-Fi 3.0, BT 6.0, LE Audio,Auracast, Up to 48H Playtime, IP55, Black
JBL New Live Beam 4 TWS with Smart Charging Case
Hi-Res Audio
True Adaptive Noise Cancelling 2.0
₹17999
₹24999
खरीदिये
JBL Live Beam 4 और Live Buds 4 की कीमत
JBL ने दोनों नए TWS ईयरबड्स को प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया है। भारत में JBL Live Buds 4 और Live Beam 4 की कीमत 24,999 रुपये है। ये दोनों मॉडल 6 अगस्त से JBL की ऑफिशियल वेबसाइट और प्रमुख रिटेल व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
JBL Live Beam 4 और Live Buds 4 की खासियतें
JBL Live Beam 4 और Live Buds 4 दोनों में Adaptive Active Noise Cancellation (ANC) दी गई है। यह आसपास के शोर को पहचानकर अपने आप नॉइज कैंसलेशन का स्तर एडजस्ट करती है, जिससे म्यूजिक सुनते समय बाहरी आवाजें काफी कम सुनाई देती हैं। इसके अलावा दोनों ईयरबड्स Hi-Res Audio सपोर्ट के साथ आते हैं। JBL Signature Sound ट्यूनिंग की वजह से यूजर्स को डीप बास, क्लियर वोकल्स और बैलेंस्ड ऑडियो का अनुभव मिलता है। चाहे म्यूजिक सुनना हो, मूवी देखनी हो या गेम खेलना हो, ऑडियो क्वालिटी प्रीमियम महसूस होती है।
सम्बंधित सुझाव

16% OFF

JBL New Live 780NC, Advanced Noise Cancellation 2.0 Wireless Headphones, Latest Technology (BT 6.0, Auracast, Hi-Res, LDAC, Spatial Sound, 6-mic, AI-Trained Algo) 80H Battery, 2Yrs* Warranty, Black
JBL New Live 780NC
Advanced Noise Cancellation 2.0 Wireless Headphones
Latest Technology (BT 6.0
₹15999
₹18999
खरीदिये
दोनों नए ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 दिया गया है, जिससे कनेक्शन ज्यादा स्थिर और तेज मिलता है। इसके साथ Multipoint Connection फीचर भी मिलता है।इसकी मदद से यूजर एक ही समय में दो डिवाइस जैसे लैपटॉप और स्मार्टफोन से ईयरबड्स को कनेक्ट रख सकता है। अगर आप लैपटॉप पर वीडियो देख रहे हैं और इसी दौरान फोन कॉल आती है, तो ईयरबड्स अपने आप फोन पर स्विच हो जाते हैं।
JBL Live Beam 4 और Live Buds 4 की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इनकी लंबी बैटरी लाइफ है। कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग केस के साथ दोनों ईयरबड्स कुल 40 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। JBL का Smart Charging Case सिर्फ ईयरबड्स चार्ज करने के लिए नहीं है, बल्कि यह एक छोटा स्मार्ट कंट्रोल सेंटर भी है। इसके फ्रंट में लगी 1.45-इंच टच डिस्प्ले की मदद से यूजर्स बिना फोन निकाले ही कई काम कर सकते हैं।
इस स्क्रीन से म्यूजिक प्ले, पॉज और ट्रैक बदलना, वॉल्यूम कंट्रोल करना, Adaptive Noise Cancellation (ANC) ऑन/ऑफ करना, कॉल रिसीव या रिजेक्ट करना, बैटरी स्टेटस देखना और अलार्म या स्क्रीनसेवर जैसी सेटिंग्स मैनेज की जा सकती हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स डिस्प्ले पर वॉलपेपर भी बदल सकते हैं। यानी हर छोटी सेटिंग बदलने के लिए बार-बार स्मार्टफोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।
