इंग्लैंड में फिर नाइटक्लब विवाद, स्टार गेंदबाज को पुलिस ने लगाई हथकड़ी, ECB ने शुरू की जांच

नाइटक्लब विवाद में फंसे ब्रायडन कार्स. (फोटो- PTI)

Brydon Carse: पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स एक नए विवाद में फंस गए हैं. शनिवार (22 अगस्त) देर रात डर्बी के एक नाइटक्लब के बाहर पुलिस अधिकारियों की ओर से उन्हें हथकड़ी लगाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है. यह घटना डरहम की डर्बीशर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप जीत के बाद देर रात जश्न मनाने के दौरान की बताई जा रही है.

नाइटक्लब विवाद में फंसे ब्रायडन कार्स

सोशल मीडिया और ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में कार्स को नाइटक्लब के बाहर कई पुलिस अधिकारियों की ओर से रोके और हथकड़ी लगाते हुए देखा गया. उस दौरान उनके साथ डरहम और इंग्लैंड टीम के साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स बातचीत करते दिखे, वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी आसपास मौजूद नजर आए. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कार्स को सिर्फ कुछ देर के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया और बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया. इसके बाद वो टीम होटल लौट गए.

🔴BIG CONTROVERSY FOR ENGLAND – BRYDON CARSE SEEN BEING LED AWAY BY POLICE 🤯

– Brydon Carse was seen being led away in handcuffs outside a nightclub in Derby.

– He was briefly detained but not arrested, and was later released without charge.

– The ECB has launched an pic.twitter.com/vsDRAS0ITo

— Sam (@cricsam02) August 23, 2026

इस घटना पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान भी सामने आया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘हम डर्बी में हुई इस घटना से पूरी तरह अवगत हैं और वर्तमान में मामले की जांच कर रहे हैं. उचित समय पर इस पर आगे की जानकारी दी जाएगी.

लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे ब्रायडन कार्स?

29 साल के ब्रायडन कार्स एशेज दौरे पर इंग्लैंड के लिए सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शामिल रहे थे. हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह न मिलने के बाद उन्हें काउंटी मैच खेलने के लिए रिलीज किया गया था, जहां डरहम की जीत में उन्होंने 2 विकेट लिए थे, वहीं बेन स्टोक्स ने 5 विकेट चटकाए थे. गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की इंग्लैंड टीम में कार्स को शामिल किया गया है, लेकिन इस विवाद के बाद उन पर कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है.

हाल के दिनों में नाइटक्लब से जुड़ा इंग्लैंड क्रिकेट का ये दूसरा मामला है. इससे पहले जून में स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ नाइटक्लब की एक घटना के बाद एक्शन लिया गया था. इसके घटना के कुछ दिनों बाद स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया था. अब इस मामले इंग्लैंड क्रिकेट को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button