Mahagathbandhan protest: चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध जारी है. मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च के बाद अब बुधवार को कांग्रेस सांसद कनॉट प्लेस में जुटे. इसके बाद बस से जंतर मंतर की ओर रवाना हुए.

Mahagathbandhan protest: चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध जारी है. मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च के बाद अब बुधवार को कांग्रेस सांसद कनॉट प्लेस में जुटे. इसके बाद बस से जंतर मंतर की ओर रवाना हुए.

author-image

New Update

Rahul gandhi in protest

राहुल गांधी Photograph: (ANI)

Mahagathbandhan protest: चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध जारी है. मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च के बाद अब बुधवार को कांग्रेस सांसद कनॉट प्लेस में जुटे. इसके बाद बस से जंतर मंतर की ओर रवाना हुए. राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई. न्यूज नेशन के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हम जंतर मंतर पर जा रहे हैं.  

CEC मामले पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को विपक्षी सांसदों की बैठक बुलाई थी. राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई नेता सीपी में सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच के लिए पहुंचे थे. इसके बाद कांग्रेस सांसद एक साथ बस में सवार होकर जंतर मंतर की ओर रवाना हो गए. कांग्रेस सांसद शफी परमबिल ने कहा कि विरोध जारी रहेगा. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वे हजारों FIR दर्ज करा लें. हमें गर्व है कि हम देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं.  
न्यूज नेशन के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हम जंतर मंतर पर जा रहे हैं. मेरे ऊपर 45 एफआईआर हैं. उससे नहीं डरता हूं.

#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Members of Parliament wanted to meet the Election Commissioners yesterday, specifically, the three Election Commissioners. They refused to meet us. The Delhi Police stopped us and stated that we could not protest there. Today, we… pic.twitter.com/LUCskt2w0K

— ANI (@ANI) October 7, 2026

राहुल गांधी ने जंतर मंतर की दी जानकारी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कल सांसद चुनाव आयुक्तों, खासकर तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे. उन्होंने हमसे मिलने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते. कहा कि आज हम तय विरोध स्थल जंतर-मंतर जाकर वहां बैठेंगे और देश को बताएंगे कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘INDI अलायंस की मांग प्रोटोकॉल के अनुसार नहीं’, विपक्ष के प्रदर्शन पर EC ने कहा- शाम 4 बजे तक कोई अनुमति नहीं मांगी

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है. जैसा कि मैंने कल कहा था, इसके लिए जिम्मेदार लोग देशद्रोही हैं और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. मैं आपको अभी बता रहा हूं: ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा. 

राहुल को 100 FIR की चाहत

अपने और दूसरे सांसदों के खिलाफ दर्ज FIR पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मेरे खिलाफ 45 FIR दर्ज हो चुकी हैं; मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 FIR दर्ज हों. हर FIR मेरे लिए एक मेडल की तरह है.

राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर हुई FIR

मंगलवार को इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन में जबरन प्रवेश करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद और कार्यकर्ता मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन में दाखिल हो गए थे. इस मामले में दिल्ली पुलिस को मंगलवार रात शिकायत मिली थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

FIR ऐसे समय में दर्ज हुई है, जब कांग्रेस और विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, संभावित ECI मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

मंगलवार को संसद से ECI तक मार्च की कोशिश

इससे पहले मंगलवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी. दिल्ली पुलिस ने उन्हें नीति आयोग के पास रोक दिया था. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कुछ नेता एवं कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन की ओर चले गए थे. विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं. इसी सिलसिले में मंगलवार को संसद से ECI कार्यालय तक मार्च की योजना बनाई गई थी.

यह भी पढ़ें: Live Highlights: राहुल-प्रियंका को 8 बजे पुलिस ने पकड़ा, 10 बजे छोड़ा; 8 घंटे तक आकाशवाणी भवन में CEC के खिलाफ किया प्रदर्शन