Electric SUV: बीवाईडी ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सीलायन 7 के नए डायनैमिक वेरिएंट में 71.8kWh की दमदार बैटरी, 520 किलोमीटर तक की NEDC रेंज और कई एडवांस फीचर्स दिए हैं।
बीवाईडी सीलायन 7 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च
- Published: 21 Aug 2026, 09:08 PM IST
- Last Updated: 21 Aug 2026, 09:08 PM IST
Electric SUV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां लगातार नए मॉडल और वेरिएंट बाजार में उतार रही हैं। इसी कड़ी में BYD ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सीलायन 7 का नया डायनैमिक वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस वेरिएंट में दमदार बैटरी के साथ कई आधुनिक फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं इसकी बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत के बारे में।
लॉन्च हुआ नया डायनैमिक वेरिएंट
बीवाईडी ने भारत में सीलायन 7 के नए डायनैमिक वेरिएंट को पेश किया है। यह वेरिएंट SUV के मौजूदा लाइनअप में शामिल किया गया है। कंपनी इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश करती है और इसमें डिजाइन के साथ-साथ तकनीक और आराम से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं।
दमदार बैटरी और मोटर
बीवाईडी सीलायन 7 डायनैमिक में 71.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज करने पर 520 किलोमीटर तक की NEDC रेंज देने में सक्षम है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से SUV महज 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
फीचर्स हैं खास
सीलायन 7 डायनैमिक में कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRLs और LED टेललाइट्स के साथ एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है। SUV में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक रूफ, वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर और VTOL फीचर दिया गया है। इसके अलावा बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी मिलता है।
कितनी है कीमत?
भारत में बीवाईडी सीलायन 7 को अब दो वेरिएंट में पेश किया जाता है, जिनमें Premium और Performance शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, नए डायनैमिक वेरिएंट के साथ कंपनी की ओर से 7 kW होम चार्जर इंस्टॉलेशन की सुविधा भी दी जा रही है।
कुल मिलाकर, बीवाईडी सीलायन 7 डायनैमिक वेरिएंट दमदार बैटरी, लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है।
(मंजू कुमारी)