क्रिकेट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 19, 2026, 11:53 PM IST

ग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले ही दिन पाकिस्तानी टीम का हाल बेहाल हो गया। ओली रॉबिनसन और जोश टंग की जोड़ी ने वो कारनामा लीड्स में कर दिखाया जो 28 साल में तेज गेंदबाजों को कोई इंग्लिश जोड़ी नहीं कर पाई।

Image

ओली रॉबिनसन और जोश टंग

Photo :

AP

लीड्स: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले ही दिन पाकिस्तानी टीम का हाल बेहाल हो गया। बाबर आजम की गैरमौजूदगी में सलमान आगा की कप्तानी में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम का इंग्लैंड की पेस बैटरी ने हाल बेहाल कर दिया। पूरी टीम 48.1 ओवर में 171 रन बनाकर ढेर हो गई। ओली रॉबिनसन और जोश टंग ने 5-5 विकेट बांच लिए। पाकिस्तान के लिए अबदुल्लाह शफीक ने सबसे ज्यादा 61 और इमाम उल हक ने 42 रन बनाए।

28 साल बाद पेस जोड़ी ने पारी में बांट पांच-पांच विकेट

अपनी घातक गेंदबाजी के बल पर ओली रॉबिनसन और जोश टंग की जोड़ी ने 28 साल बाद वो कारनामा कर दिखाया जो इंग्लैंड का और कोई गेंदबाज नहीं कर पाया। ओली रॉबिनसन ने 51 रन देकर 5 और जोश टंग ने 46 रन देकर 5 विकेट लिए। 28 साल बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को जोड़ी टेस्ट की एक पारी में 5-5 विकेट लेने में सफल हुई। रॉबिनसन और टंग की जोड़ी ये कारनामा करने वाली पेसर्स की 11वीं इंग्लिश जोड़ी है। इस मुकाबले से पहले साल 2006 में एक पारी में इंग्लैंड के दो गेंदबाज 5-5 विकेट लेने में सफल हुए थे। 20 साल पहले साल 2006 में स्टीव हार्मिंसन और मॉन्टी पानेसर ने 5-5 विकेट अपने नाम किए थे। हार्मिंसन तेज गेंदबाज और पानेसर स्पिनर थे।

पाकिस्तान के इन बल्लेबाजों का किया शिकार

रॉबिन्सन ने अजान ओवैस, शान मसूद, अब्दुल्लाह शफीक, सऊद शकील और खुर्रम शहजाद को अपना शिकार बनाया। वहीं टंग ने इमाम उल हक, कप्तान सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान, अली उस्मान और मोहम्मद अब्बास को पवेलियन वापस भेजा। जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन को एक भी विकेट नहीं मिला। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान के 171 रन के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 12.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं।

Navin Chauhan

नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article